Khatabook ने लॉन्च किया Pagarkhata एप, जानें इसके बारे में

फिनटेक स्टार्टअप Khatabook ने एक नया कर्मचारी मैनेजमेंट प्लेटफार्म पेश किया है जिसे Pagarkhata नाम दिया गया है। इस एप का इस्तेमाल मासिक/प्रति घंटा वेतन, उपस्थिति/अवकाश, सैलरी स्लिप, सैलरी कैलकुलेशन, भुगतान, इत्यादि जैसे काम के लिए किया जा सकता है।
Pagarkhata भारत के MSME सेगमेंट के लिए कंपनी की तरफ से तीसरा डिजिटल ऑफर है। इससे पहले कंपनी ने पहले Khatabook और MyStore लॉन्च किए हैं। Pagarkhata एप 13 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। यह एप फिलहाल एंड्रॉयड डिवाइस के लिए उपलब्ध है और जल्द ही इसे आईओएस (iOS) डिवाइसेज के लिए जारी किया जाएगा।
इसकी लॉन्चिंग पर Khatabook के सह-संस्थापक और सीईओ, रवीश नरेश ने कहा, 'भारत के MSMEs को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए Pagarkhata हमारे मिशन की ओर से बढ़ाया गया एक कदम है। स्टाफ मैनेजमेंट प्लेटफार्म डिजिटल दुनिया के लिए एक नई अवधारणा नहीं है, लेकिन अब तक इस तरह के प्लेटफॉर्म केवल संगठित व्यवसायों और कॉर्पोरेट्स की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि छोटे किराना स्टोर, सैलून, बिजली की दुकानों जैसे अन्य कई व्यापारियों को भी अपने कार्यबल प्रबंधन के लिए डिजिटल समाधान की आवश्यकता है। Pagarkhata एप इनकी ही जरूरतों को पूरा करने के लिए एक डिजिटल सॉल्यूशन है।
Pagarkhata एप की जरिए बिजनेस, स्टाफ रिकॉर्ड को मैनेज और मेंटेन करने, व्यक्तिगत स्टाफ के पेमेंट साइकिल में तेजी लाने, दुविधा को कम करने, वेतन के कैलकुलेशन में होने वाली गलतियों को खत्म करने जैसे काम किए जा सकते हैं।
- Excitel ने लॉन्च किया नया ऑफर, महज 50 रुपये एक्स्ट्रा देने पर मिलेगी दोगुनी स्पीड
- भारत में महंगे हुए शाओमी के दो स्मार्ट टीवी, 1,000 रुपये तक बढ़ी कीमतें
- शानदार कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo V20 Pro 5G, मिला 44MP का डुअल सेल्फी कैमरा
- Nokia का यह बजट स्मार्टफोन हुआ सस्ता, अब सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदें