भारत में महंगे हुए शाओमी के दो स्मार्ट टीवी, 1,000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Dec 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi TV 4A and Mi TV 4A Pro Get a Permanent Price Hike in India
Mi LED TV 4A PRO 32

    पिछले महीने ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आने वाले समय में भारतीय बाजार में स्मार्ट टीवी की कीमतें बढ़ सकती हैं। अब ऐसा लग रहा है कि यह रिपोर्ट सच होने लगा है। शाओमी ने अपने दो स्मार्ट टीवी की कीमतों में इजाफा कर दिया है। शाओमी के जिन दो टीवी मॉडल की कीमतें बढ़ी हैं, उनमें Xiaomi Mi TV 4A और Mi TV 4A Pro शामिल हैं।

    Mi TV 4A और Mi TV 4A Pro की नई कीमतें

    शुरुआत Mi TV 4A के 32 इंच वाले मॉडल से करते हैं। Mi TV 4A के 32 इंच वाले मॉडल की कीमत अब 13,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 13,499 रुपये थी यानी इस मॉडल की कीमत में 500 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं Mi TV 4A Pro के 32 इंच वाले मॉडल की कीमत में ऐसा ही इजाफा हुआ है। एमआई टीवी 4ए प्रो के 32 इंच वाले मॉडल को अब 13,999 रुपये में खरीदना होगा। Mi TV 4A के 40 इंच वर्जन की कीमत पहले 18,999 रुपये थी जो कि अब 19,999 रुपये हो गई है। Mi TV 4A Horizon Edition की कीमत भी पहले 13,999 रुपये थी जो कि अब 14,499 रुपये हो गई है।

    विज्ञापन

    Mi TV 4A Pro की स्पेसिफिकेशन

    Mi TV 4A Pro 49
    Mi TV 4A Pro 49

    टीवी 20-20 वॉट के दो स्पीकर्स हैं। इसके अलावा इसमें इस टीवी में पैचवॉल यूआई दिया गया है जिसके साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 का सपोर्ट है। टीवी में क्वॉडकोर एमोलोजिक कॉर्टेक्स-A53 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-450 एसपी3 जीपीयू और 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। टीवी का कुल वजन 4 किलोग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टीवी के साथ आपको क्रोमकास्ट का भी सपोर्ट मिलेगा। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में गगूल असिस्टेंट और ब्लूटूथ का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, 3 एचडीएमआई पोर्ट, इथरनेट, एवी कंपोनेंट, ईयरफोन जैक और वाई-फाई का सपोर्ट दिया गया है।

    Mi TV 4A Horizon Edition की स्पेसिफिकेशन

    Mi TV 4A Horizon Edition
    Mi TV 4A Horizon Edition - फोटो : Social Media

    साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें DTS-HD सराउंड साउंड के साथ 20 वॉट के स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। यह टीवी पेचवॉल के साथ एंड्रॉयड 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें माली-450 जीपीयू और 1GB की रैम दी गई है। इसमें 8GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 802.11, 3 HDMI पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ v4.2, इथरनेट पोर्ट के साथ 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिया गया है।

    Mi TV 4A की स्पेसिफिकेशन

    इसमें क्वॉडकोर Amlogic T962 64 बिट प्रोसेसर है और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11ac (2.4/5 GHz डुअल बैंड Wi-Fi), ब्लूटूथ 4.2, Dolby व DTS ऑडियो है। यह टीवी HDR 10 और HLG को भी सपोर्ट करता है

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें