Joker Malware App List: वापस आया यह खतरनाक वायरस Joker, इन आठ एप को तुरंत करें डिलीट

गूगल प्ले-स्टोर पर जोकर मैलवेयर की एंट्री साल 2019 में हुई थी। साल 2020 जुलाई में भी Joker गूगल प्ले-स्टोर पर आया था और करीब 11 एप को अपना शिकार बनाया था और अब फिर से जोकर मैलवेयर की वापसी हो गई है। इस बार जोकर उन कैटेगरी के एप को इसने शिकार बनाया है जिन्हें पिछले साल बैन कर दिया गया था। जैसे- कैम स्कैनर आदि। पिछले साल जुलाई में सिक्योरिटी एजेंसी चेक प्वाइंट ने जोकर ड्रोपर (Joker Dropper) और प्रीमियम डायलर (Premium Dialer) स्पाइवेयर का पता लगाया था और इस बार Quick Heal सिक्योरिटी लैब ने इसकी जानकारी दी है। क्विक हील ने आठ ऐसे मोबाइल एप्स का पता लगाया है जो प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं और उनमें यह Joker मैलवेयर मौजूद हैं। ये एप्स आपके लिए खतरनाक हैं। ऐसे में आप इन्हें अपने फोन से डिलीट कर दें। आइए जानते हैं इनके नाम...

Auxiliary Message
यह एक मैसेजिंग एप है जो कि काफी हद तक गूगल के मैसेजिंग एप जैसा है लेकिन इसमें कुछ स्पेशल इमोजी आदि दिए गए हैं। गूगल प्ले-स्टोर अब इस एप को हटा दिया गया है, लेकिन सर्च में ही इसकी एपीके फाइल मिल रही है। यदि आपके फोन में यह एप है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें।

Fast Magic SMS
यह एप अभी भी गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद है। इसे आखिरी बार 17 अप्रैल को अपडेट किया गया है। इसका इंटरफेस साधारण मैसेजिंग एप से थोड़ा अलग है। इसकी साइज 30एमबी है। यह मैसेज एप आमतौर पर बिजनेस मैसेजिंग के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन क्विक हील ने इस एप को यूजर्स के लिए खतरनाक बताया है।
- इंतजार खत्म: Battlegrounds Mobile India भारत में हुआ लॉन्च, आप भी कर सकते हैं डाउनलोड
- Syska SFFF20 WHIRLMAX-PRO Review: बेहतर एयरफ्लो वाला फर्राटा फैन
- सावधान: बिना ट्रांजेक्शन आया OTP आपको लगा सकता है चूना, जानें इससे बचने का तरीका
- बयान: कोरोना महामारी के दौरान स्टोर हुए आठ करोड़ ट्वीट, रॉबर्ट लॉसन बोले- यह ऐतिहासिक दस्तावेज