जियोसावन हुआ जियो म्यूजिक, 90 दिनों तक मिलेगी फ्री सेवा, इसके बाद देने होंगे पैसे

Jio ने इसी साल मार्च में म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सावन के साथ साझेदारी का ऐलान किया था, वहीं अब आधिकारिक तौर पर जियो म्यूजिक और सावन की साझेदारी की घोषणा हो गई है और इसी के साथ जियो म्यूजिक अब जियोसावन (JioSaavn) ऐप हो गया है। यह ऐप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए जारी हो गया है।
वैसे अभी तक जियो के सभी ऐप्स का इस्तेमाल आप फ्री में कर सकते हैं रहे हैं लेकिन अब जियो म्यूजिक के लिए आपको पैसे देने होंगे। हालांकि कंपनी ने जियोसावन ऐप का 90 दिनों के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन दिया है। इसके बाद आपसे पैसे लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः जियो का बड़ा धमाका, पुराने फोन पर भी मिलेगा 2,200 रुपये का कैशबैक
हालांकि कंपनी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि Jio savan App के सब्सक्रिप्शन के लिए कितने पैसे देने होंगे। वैसे यदि जियो अपने म्यूजिक ऐप के लिए पैसे लेगी तो आपको वीडियो और गाने डाउनलोड करने का भी विकल्प मिलेगा। साथ ही आपको विज्ञापन से छुट्टी मिलेगी।
गौरतलब है कि इसी साल मार्च में जियो ने इस साझेदारी की घोषणा की थी और बताया था कि जियो म्यूजिक और सावन दोनों का संयुक्त मूल्य 1 बिलियन डॉलर यानि करीब 7,025 रुपये है जिसमें से सिर्फ जियो म्यूजिक ऐप का मूल्य 4,700 करोड़ रुपये है।