जल्द ही Jio Phone के यूजर्स भी व्हाट्सएप में कर सकेंगे स्टेटस फीचर का इस्तेमाल
- जियो के यूजर्स भी जल्द अपडेट कर सकेंगे व्हाट्सएप स्टेटस
- वॉयस कॉलिंग के लिए करना होगा इंतजार
- जल्द मिलने वाला है अपडेट

विस्तार
भारत में जियो फोन की लोकप्रियता के बारे में शायद ही आपको कुछ बताने की जरूरत है। जियो फोन की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि फेसबुक ने खासकर जियो फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए स्पेशल व्हाट्सएप एप लॉन्च किया। उसके बाद जियो फोन के लिए फेसबुक का भी एप पेश किया गया।
वहीं अब खबर है कि जियो फोन में व्हाट्सएप के लिए स्टेटस फीचर आने वाला है। इस अपडेट के बाद जियो फोन के यूजर्स भी आम यूजर्स की तरह स्टेटस अपडेट कर सकेंगे। जियो फोन के लिए व्हाट्सएप साल 2018 में लॉन्च हुआ था।
इसके बाद काई ओएस पर चलने वाले Nokia 8110 4G जैसे फोन में भी व्हाट्सएप आया था। बता दें कि जियो फोन में KaiOS ही है। जियो फोन के व्हाट्सएप में स्टेटस फीचर की जानकारी काई ओएस ने अपने ब्लॉग में दी है, हालांकि यह नहीं बताया गया है कि इसका अपडेट कब आएगा। बता दें कि इस वक्त एक करोड़ से अधिक फीचर फोन यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं।
वैसे जियो फोन यूजर्स को व्हाट्सएप स्टेटस फीचर देने की घोषणा तो हो गई है लेकिन उन्हें व्हाट्सएप के जरिए वॉयस कॉलिंग के लिए अभी इंतजार करना होगा। बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग एप आरोग्य सेतु को भी जियो फोन के लिए पेश किया है।
- सैमसंग Galaxy M11 और Galaxy M01 भारत में हुए लॉन्च, दोनों डिवाइस में मिलेंगे शानदार फीचर्स
- BSNL ने शानदार प्लान किया लॉन्च, असीमित कॉलिंग के साथ मिलेगा रोजाना 2 जीबी डाटा
- Realme Smart TV की आज है पहली सेल, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट
- Vivo X50 स्मार्टफोन सीरीज शानदार कैमरा सेटअप के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत