जियो ने गेमिंग स्टार्टअप Krikey में किया निवेश, भारत में लॉन्च हुआ नया AR गेम Yaatra

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Dec 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Jio invested in Krikey game Yaatra Augmented Reality Game Launched in India in Collaboration
Yaatra Augmented Reality Game - फोटो : play store

    मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने सैन फ्रांसिस्को बेस्ड मोबाइल गेमिंग कंपनी क्रिकी में निवेश किया है, हालांकि जियो ने निवेश की कुल रकम का खुलासा नहीं किया है। क्रिकी में अब तक कुल मिलाकर 22 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाया है।

    भारत में क्रिकी ने रिलायंस जियो के साथ मिलकर ऑगमेंटेड रियलिटी बेस्ड “यात्रा” नाम का एक मोबाइल गेम लॉन्च किया है। रिलायंस जियो के ग्राहकों को इस नए गेम के 3D अवतार के साथ खेलने की विशेष सुविधा मिलेगी। सभी मोबाइल यूजर्स इस गेम को खेल सकेंगे। गेम को गूगल प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    देश में गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। 2021 तक भारत में गेमिंग इंडस्ट्री करीब 100 अरब रुपये का आंकड़ा छू लेगी जो 2022 तक 143 अरब रुपये तक पहुंच सकती है। रिलायंस जियो गेमिंग मार्केट में अपने कदम मजबूती से जमाना चाहती है। क्रिकी में निवेश को इसी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिलायंस जियो के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने एक बयान में कहा, 'क्रिकी, भारतीयों की एक पूरी पीढ़ी को ऑगमेंटेड रियलिटी अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। हमारा विजन दुनियाभर के सर्वोत्तम अनुभवों को भारत लाना है। ‘यात्रा’ गेम इस दिशा में एक कदम है। ऑगमेंटेड रियलिटी गेमिंग, इस्तेमाल करने वालों को अपनी ही तरह की एक नई दुनिया में ले जाता है। हम जियो और अन्य उपयोगकर्ताओं को आमंत्रित करते हैं कि वे ‘यात्रा’ गेम के माध्यम से ऑगमेंटेड रियलिटी का अनुभव करें।'

    गेम लॉन्च के मौके पर क्रिकी के संस्थापक जाह्नवी और केतकी श्रीराम ने कहा, 'क्रिकी में काल्पनिकता और वास्तविकता को एक साथ लाना ही हमारा विजन है। ऑगमेंटेड रियलिटी के माध्यम से हम काल्पनिक दुनिया को सीधे आपके घर तक पहुंचाएंगे और वो भी आपके मोबाइल फोन के जरिए।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें