IRCTC Fake App: फर्जी एप और वेबसाइट से हो सकता है भारी नुकसान, ऐसे करें इनकी पहचान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Aug 2023 01:27 PM IST
सार

IRCTC की कुछ फर्जी वेबसाइट भी चल रही हैं। IRCTC के फर्जी एप्स और साइट बिलकुल असली की तरह दिख रहे हैं। ऐसे में लोगों को पहचानने में परेशानी हो रही है। आइए हम आपको IRCTC के इन फर्जी एप्स के बारे में बताते हैं...

विज्ञापन
IRCTC Fake app and website alert how to check app is fake or real
IRCTC FAKE APP - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट या मोबाइल एप से टिकट बुक करते हैं तो आपके लिए एक अलर्ट है। IRCTC ने कहा है कि इस वक्त कई सारे IRCTC के नाम से फर्जी एप वायरल हो रहे हैं। IRCTC के कुछ फर्जी एप्स गूगल प्ले-स्टोर पर हैं और कुछ एप्स की एपीके फाइल वायरल हो रही हैं। IRCTC की कुछ फर्जी वेबसाइट भी चल रही हैं। IRCTC के फर्जी एप्स और साइट बिलकुल असली की तरह दिख रहे हैं। ऐसे में लोगों को पहचानने में परेशानी हो रही है। आइए हम आपको IRCTC के इन फर्जी एप्स के बारे में बताते हैं...

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IRCTC के पास टिकट बुकिंग के लिए एक ही आधिकारिक एप है जिसका नाम IRCTC Rail Connect है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल प्ले-स्टोर से IRCTC Rail Connect एप को 5 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे 3.7 की रेटिंग मिली है। एप को डाउनलोड करते समय आप इन्हीं जानकारियों के आधार पर चेक कर सकते हैं कि आप असली एप डाउनलोड कर रहे हैं या नकली।

    विज्ञापन
    IRCTC FAKE APP
    IRCTC FAKE APP - फोटो : अमर उजाला

    इस एप के साथ IRCTC Official भी लिखा हुआ है जो कि इस बात की पुष्टि करता है कि यही आधिकारिक एप है। फर्जी एप से बचने के लिए किसी भी थर्ड पार्टी सोर्स से एप को डाउनलोड ना करें। इस स्क्रीनशॉट से आप असली और नकली एप की पहचान कर सकते हैं। फर्जी एपirctcconnect.apkके नाम से वायरल हो रहा है। इस एपीके फाइल को टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर शेयर किया जा रहा है।https://irctc.creditmobile.siteएक फर्जी साइट है। आईआरसीटीसी की वास्तविक साइटhttps://www.irctc.co.inहै।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें