Instagram: इंस्टाग्राम ने बढ़ाई किशोरों के अकाउंट की सिक्योरिटी, अब पैरेंट्स के हाथ में रहेगा कंट्रोल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Sep 2024 10:02 AM IST
सार

Instagram ने कहा है कि अब 18 साल से कम के सभी इंस्टाग्राम अकाउंट "टीन अकाउंट्स" में बदल दिया जाएंगे, जो डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट होंगे। प्राइवेट अकाउंट का फायदा यह है कि सिर्फ वही लोग इन अकाउंट के यूजर्स से संपर्क कर सकते हैं जिन्हें ये फॉलो करते हैं और परमिशन देते हैं।

विज्ञापन
Introducing Instagram Teen Accounts Built In Protections for Teens with Parental Control
Instagram Teen Accounts - फोटो : meta

    विस्तार

    Meta ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर को अपग्रेड किया है। इसके अलावा Instagram ने पैरेंटल कंट्रोल भी पेश किया है यानी अब किशोरों के अकाउंट का कंट्रोल उनके माता-पिता के पास होगा।

    Instagram ने कहा है कि अब 18 साल से कम के सभी इंस्टाग्राम अकाउंट "टीन अकाउंट्स" में बदल दिया जाएंगे, जो डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट होंगे। प्राइवेट अकाउंट का फायदा यह है कि सिर्फ वही लोग इन अकाउंट के यूजर्स से संपर्क कर सकते हैं जिन्हें ये फॉलो करते हैं और परमिशन देते हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा 16 साल से कम उम्र के यूजर्स केवल अपने माता-पिता की अनुमति से डिफॉल्ट यानी प्राइवेट सेटिंग्स में बदलाव कर सकेंगे। मेटा ने एक नया मॉनिटरिंग टूल भी जारी किया है जिसकी मदद से माता-पिता अपने बच्चे के अकाउंट को कंट्रोल कर सकेंगे और देख सकेंगे कि कितना समय इंस्टाग्राम पर बिता रहे हैं और किससे बातें कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें