Super App: सरकार ला रही है सुपर एप, एक ही एप से होंगे कई सारे काम, रेल मंत्री ने की पुष्टि
मंत्री ने एप के फीचर्स के बारे में विशेष जानकारी नहीं दी, लेकिन संकेत दिया कि यह यूजर्स को टिकट बुक करने, पीएनआर स्थिति जांचने, ट्रेनों को ट्रैक करने और अन्य सुविधाएं देगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस एप पर कुल 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे

विस्तार
भारतीय रेलवे एक सुपर एप लॉन्च करने की तैयारी में है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक बयान में कहा है कि भारत सरकार एक सुपर एप पर काम कर रही है जिसके जरिए रेलवे कई सारे काम हो सकेंगे। कहा जा रहा है कि रेलवे के सुपर एप से एक ही एप में टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन को रियल टाइम में ट्रैक करने जैसे कई काम होंगे।
मंत्री ने एप के फीचर्स के बारे में विशेष जानकारी नहीं दी, लेकिन संकेत दिया कि यह यूजर्स को टिकट बुक करने, पीएनआर स्थिति जांचने, ट्रेनों को ट्रैक करने और अन्य सुविधाएं देगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस एप पर कुल 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे और तीन साल से अधिक का वक्त लगेगा। रेलवे के सुपर एप को CRIS तैयार करेगा जो कि रेलवे के लिए आईटी का काम देखता है।
रेल सुरक्षा के संबंध में अश्विनी वैष्णव ने कहा, "दस साल पहले प्रति वर्ष 171 रेल दुर्घटनाएं होती थीं, जो अब घटकर लगभग 40 रह गई हैं। इसके बावजूद, हम संरचनात्मक बदलाव लागू करने और नई प्रशिक्षण विधियों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि इस संख्या को और कम किया जा सके।"