Instagram अब बताएगा आपका कौन-सा दोस्त है ऑनलाइन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 23 Jul 2018 11:14 AM IST
Instagram Will Now Tells You When Your Friends Are Online for DM
Instagram

    इंस्टाग्राम लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स जारी कर रहा है और इनके जरिए वह यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने में सफल भी हो रहा है। इसी कड़ी मे इंस्टाग्राम ने एक और नया फीचर जारी किया है जिसकी मदद से यह पता चल सकेगा आपके फॉलोअर्स कब ऑनलाइन और कब ऑफलाइन हैं। फॉलोअर्स और दोस्तों को ऑनलाइन दिखाने के लिए इंस्टाग्राम ब्लू डॉट का इस्तेमाल करेगा। हालांकि यह फीचर कितने काम का है यह तो समय ही बताएगा।

    वैसे दोस्त के ऑनलाइन होने के पता तभी चलेगा जब आप किसी को डायरेक्ट मैसेज करेंगे। ऐसा लगता है कि फेसबुक के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम अपने एप को फोटो शेयरिंग के साथ चैटिंग एप बनाने की तैयारी कर रहा है। साथ ही आपको बता दें कि आप सिर्फ उन्हीं फॉलोअर्स को ऑनलाइन देख सकते हैं जो आपको फॉलो करते हैं और आप उन्हें फॉलो करते हैं।

    शाओमी रेडमी वाय 2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन

    हालांकि अगर आप यह चाहते हैं कि आपको कोई ऑनलाइन ना देखे तो आप इसकी सेटिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर एक्टिविटी स्टेटस को ऑन और ऑफ करना होगा। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है।

    गौरतलब है कि इंस्टग्राम ने हाल ही में ब्लू टिक के साथ वेरिफाई फीचर की टेस्टिंग शुरू की है। इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से हुई है। इंस्टाग्राम ने कहा था कि इस फीचर को प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता और फेक अकाउंट्स को रोकने के लिए लॉन्च किया गया है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के इंस्टाग्राम यूजर्स ऐप की सेटिंग्स में जाकर ब्लू टिक के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि फिलहाल यह फीचर आईफोन यूजर्स के लिए है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें