Instagram में आया शानदार फीचर, अब वही होगा जो आप चाहेंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 01 Dec 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Instagram update now lets you choose who can see your Stories
instagram close friends

    फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। इंस्टाग्राम ने व्हाट्सऐप के स्टेटस प्राइवेसी फीचर को अपने यूजर्स के लिए जारी किया है। इंस्टाग्राम यूजर्स भी यह तय कर पाएंगे कि उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज को कौन-देखेगा और कौन नहीं। इस प्राइवेसी फायदा यह होगा कि सिर्फ वही लोग आपके स्टोरीज को देख पाएंगे जिन्हें आप दिखाना चाहते हैं।

    ये भी पढ़ेंः इस कंपनी ने तैयार की सैटेलाइट, पूरी दुनिया को फ्री में मिलेगा इंटरनेट

    यदि आप भी एक इंस्टाग्राम यूजर हैं और इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करें। इसके बाद ऐप को ओपन करें और फिर अपनी प्राफाइल में जाएं और ‘Close Friends’ के विकल्प पर क्लिक करें। यहां से आप यह सेटिंग कर सकते हैं कि आपकी इंस्टाग्राम स्टोरीज कौन-कौन से लोग देखेंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Jio vs Airtel vs Vodafone: 500 रुपये तक की कीमत वाले बेस्ट प्री-पेड प्लान

    एक बार सेटिंग्स हो जाने के बाद आपकी इंस्टाग्राम स्टोरीज को आपको करीबी दोस्त ही देख पाएंगे। साथ ही आप यह भी जान पाएंगे कि किन-किन लोगों ने आपकी स्टोरीज को देख लिया है। इसकी जानकारी आपको ब्लू टिक के जरिए मिलेगी। इंस्टाग्राम का यह नया फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। ऐसे में आप अपने ऐप को अपडेट करके इस फीचर का आनंद ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme U1 अनबॉक्सिंग: देखें कैसा है दुनिया का पहला हीलियो P70 प्रोसेसर वाला फोन

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें