Year End 2024: Instagram ने लॉन्च किया नया कोलाज फीचर, एक साथ शेयर कर सकते हैं पूरे साल के मोमेंट्स
Instagram New Year Collage: इंस्टाग्राम का यह नया कोलाज फीचर जनवरी के पहले सप्ताह तक उपलब्ध रहेगा। इंस्टाग्राम यूजर्स कई इमेज चुन सकते हैं, उन्हें स्क्रीन पर स्वतंत्र रूप से प्लेस कर सकते हैं और विभिन्न न्यू ईयर थीम वाले फॉन्ट में से चुन सकते हैं।

विस्तार
साल 2024 के आखिरी महीने में Instagram ने एक नया फीचर पेश किया है जिससे यूजर्स अपने सोशल मीडिया पर साझा किए गए खास पलों का कोलाज बना सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरी इंटरफेस में तब दिखता है, जब कोई इमेज सेलेक्ट और रीसाइज की जाती है। मेटा प्लेटफॉर्म्स के स्वामित्व वाला यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्टोरीज में "Add Yours" फीचर के लिए और भी नए साल के थीम वाले टेम्पलेट्स लॉन्च कर रहा है।
टेकराडार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इंस्टाग्राम का यह नया कोलाज फीचर जनवरी के पहले सप्ताह तक उपलब्ध रहेगा। इंस्टाग्राम यूजर्स कई इमेज चुन सकते हैं, उन्हें स्क्रीन पर स्वतंत्र रूप से प्लेस कर सकते हैं और विभिन्न न्यू ईयर थीम वाले फॉन्ट में से चुन सकते हैं। इनमें "How 2024 Started", "How 2024 Ended" और "HNY" जैसे विकल्प शामिल हैं। कोलाज तैयार होने के बाद यूजर्स इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फॉलोअर्स के साथ साझा कर सकते हैं।
इसके अलावा यह प्लेटफॉर्म "Add Yours" फीचर के लिए साल के अंत की थीम वाले टेम्पलेट्स पेश कर रहा है, जिससे अन्य लोग भी अपने कोलाज साझा कर सकते हैं। इसमें नए साल और काउंटडाउन टेक्स्ट इफेक्ट्स, डायरेक्ट मैसेजेस (DMs) के लिए हॉलिडे थीम और "Happy New Year" और "Hello 2025" जैसे टेक्स्ट शामिल हैं, जो ऑन-स्क्रीन स्पेशल इफेक्ट्स को ट्रिगर करते हैं।
- WhatsApp: बदलने वाला है कॉलिंग का अंदाज, नहीं होगी किसी डायलर एप की जरूरत
- ChatGPT Search: अब सभी के लिए लॉन्च हुआ चैटजीपीटी सर्च इंजन, गूगल का एकाधिकार होगा खत्म
- इस एप को भूलकर भी ना करें डाउनलोड, बुरे फंसेंगे
- जरूरी बात: कहीं भी मोबाइल चार्ज करने की आदत पड़ेगी महंगी, बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली, पता भी नहीं चलेगा