Instagram पर फिशिंग स्कैम: हैकर्स के निशाने पर 1.75 करोड़ अकाउंट्स, सेफ रहना है तो 5 बातों की बांध लें गांठ

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 12 Jan 2026 03:22 PM IST
सार

Instagram Password Reset Scam: अगर हाल ही में आपके ई-मेल पर इंस्टाग्राम से बार-बार पासवर्ड रीसेट के मैसेज आ रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1.75 करोड़ इंस्टाग्राम अकाउंट्स से जुड़ा डेटा लीक होने का दावा किया गया है, जिसे लेकर फिशिंग अटैक का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
instagram password reset scam 1 75 crore accounts at risk know 5 steps you should immediately do
इंस्टाग्राम पर सेफ रहने के लिए ये 5 काम जरूरी - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    हाल के दिनों में इंस्टाग्राम (Instagram) यूजर्स के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब कई लोगों को बिना मांगे 'पासवर्ड रीसेट' (Reset Your Password) के ई-मेल मिलने लगे। अगर आपको भी इंस्टाग्राम से पासवर्ड रिसेट करने के लिंक मिले हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। इस मामले में मालवेयरबाइट्स (Malwarebytes) नाम की एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने खुलासा करते हुए दावा किया है लगभग 1.75 करोड़ इंस्टाग्राम यूजर्स का डेटा लीक हो गया है। कंपनी के मुताबिक, इस लीक में यूजर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट का यूजरनेम, एड्रेस, फोन नंबर और ई-मेल जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं। जिसके बाद स्कैमर्स इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल हासिल करने के लिए पासवर्ड रिसेट लिंक ई-मेल पर भेज रहे हैं।

    रिपोर्ट से हुआ डेटा ब्रीच का खुलासा

    Malwarebytes की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह डेटा डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसका साइबर अपराधी गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों को भेजे एक ईमेल में बताया कि यह लीक उनकी नियमित डार्क वेब स्कैनिंग के दौरान सामने आया और इसका संबंध 2024 में इंस्टाग्राम API से जुड़े संभावित एक्सपोजर से हो सकता है। मालवेयरबाइट्स के अनुसार, लीक हुई जानकारी का इस्तेमाल फिशिंग अटैक (Phishing Attack) के लिए किया जा रहा है। यानी लोगों को जो ई-मेल मिल रहे हैं, वह एक तरह का फिशिंग अटैक है, जिसमें हैकर्स असली दिखने वाली कंपनी, वेबसाइट, या ई-मेल से लोगों को मैसेज भेजकर लिंक पर क्लिक करने या पासवर्ड रिसेट करने के लिए मजबूर करते हैं।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: एआई ऑफिस में करने वाला है बड़ा उलटफेर! क्या 'सुपर एआई' मॉडल से खतरे में पड़ेगी वाइट-कॉलर जॉब?

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इंस्टाग्राम ने ब्रीच से किया इनकार

    हैरानी की बात यह है कि जहां मालवेयरबाइट्स खतरे की घंटी बजा रहा है, वहीं इंस्टाग्राम ने किसी भी तरह के डेटा लीक से साफ इनकार किया है। इंस्टाग्राम का कहना है कि उनके प्लेटफॉर्म पर कोई ब्रीच नहीं हुआ है और सभी यूजर्स के अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इंस्टाग्राम ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे पासवर्ड रीसेट के इन ईमेल को नजरअंदाज कर सकते हैं।

    लोगों को मिल रहे पासवर्ड रिसेट करने के ई-मेल
    लोगों को मिल रहे पासवर्ड रिसेट करने के ई-मेल - फोटो : x.com

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रहती है हैकर्स की बुरी नजर

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर हैकर्स की नजर रहती है। इन प्लेटफॉर्म्स के पास करोड़ों लोगों के नाम, पता, फोटो, ई-मेल और फोन नंबर जैसी कई पर्सनल जानकारियां होती हैं। हैकर्स ऐसे प्लेटफॉर्म्स को टारगेट कर एक बार में ही करोड़ो लोगों का डेटा हासिल कर लेते हैं। इंस्टाग्राम के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। तकरीबन 2 अरब से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स के साथ इंस्टाग्राम ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिस पर साइबर अपराधियों की खास नजर रहती है। हैकर्स अकाउंट हैक करने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें खतरनाक ब्राउजर एक्सटेंशन से लेकर बेहद चालाक फिशिंग कैंपेन तक शामिल हैं। लेकिन जब किसी अनजान और तैयार न रहने वाले यूजर को निशाना बनाना हो, तो उन्हें इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती।

    यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया के बाद मलयेशिया में भी ग्रोक हुआ बैन, अश्लील तस्वीरों के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

    अगर आपको इंस्टाग्राम की तरफ से ऐसा कोई मैसेज मिलता है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी, तो समझ लीजिए कि आप किसी चल रहे अकाउंट अटैक के निशाने पर आ सकते हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि ऐसे हमले अक्सर सफल नहीं हो पाते, बशर्ते आपने अपने अकाउंट में जरूरी सुरक्षा फीचर पहले से ऑन कर रखा हो। अब सवाल यह है कि आपको इस खतरें से बचने के लिए क्या जानना चाहिए और सबसे जरूरी, अभी क्या करना चाहिए?

    बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए?

    फिशिंग अटैक से बचने के लिए खुद की समझदारी सबसे जरूरी है। अगर आपको भी इंस्टाग्राम पासवर्ड रिसेट करने के मेल आ रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें:

    1. अगर आपने इंस्टाग्राम पासवर्ड रिसेट के लिए रिक्वेस्ट नहीं किया है, तो ई-मेल या मैसेज पर आ रहे पासवर्ड रिसेट लिंक फर्जी हो सकते हैं।

    2. ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक कर अपना नाम, पता, फोन नंबर और पर्सनल जानकारी भरने से बचें।

    3. अगर आपने इंस्टाग्राम पर 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2 Factor Authentication) ऑन नहीं किया है तो एप के Settings में जाकर उसे तुरंत ऑन करें।

    4. इंस्टाग्राम पर लॉग-इन करने के लिए पासवर्ड के जगह Passkey या Authenticator App का इस्तेमाल करें। ये पासवर्ड से ज्यादा सेफ होते हैं।

    5. इंस्टाग्राम पर Logged-In डिवाइसेज को समय-समय पर चेक करते रहें। इससे पता चलेगा कि आपके अलावा किसी और डिवाइस पर इंस्टाग्राम तो नहीं चल रहा। अगर कोई गलत डिवाइस दिखे तो उसे रिपोर्ट कर रिमूव करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें