सर्वे: एप के जरिए यूजर्स का डाटा लेने में इंस्टाग्राम और फेसबुक पहले नंबर पर, LinkedIn भी नहीं है पीछे
TRG Datacenters ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि यूजर्स का डाटा लेने में मेटा के एप्स टॉप पर हैं और ये एप्स Facebook, Instagram और Messenger हैं। ये एप्स 14 टाइप के परमिशन लेते हैं जिसमें लोकेशन, ब्राउजिंग हिस्ट्री और कॉन्टेक्ट जैसे परमिशन शामिल हैं।

विस्तार
हम अपनी जरूरत के मुताबिक फोन में कई तरह के एप्स डाउनलोड करते हैं और उन्हें डाटा एक्सेस की परमिशन भी देते हैं लेकिन हम इस पर बहुत ही कम ध्यान देते हैं कि हम कौन-कौन सा परमिशन दे रहे हैं। अब एक नई स्टडी में 100 एप्स को एनालाइज किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स से सबसे ज्यादा डाटा एक्सेस के लिए परमिशन लेते हैं। इस स्टीड में टॉप-100 एप्स को शामिल किया गया था जो कि एपल एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं।
TRG Datacenters ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि यूजर्स का डाटा लेने में मेटा के एप्स टॉप पर हैं और ये एप्स Facebook, Instagram और Messenger हैं। ये एप्स 14 टाइप के परमिशन लेते हैं जिसमें लोकेशन, ब्राउजिंग हिस्ट्री और कॉन्टेक्ट जैसे परमिशन शामिल हैं।

मेटा के बाद इस लिस्ट में LinkedIn, YouTube और Instacart जैसे एप्स के नाम हैं जो 12 तरह की परमिशन लेते हैं। ios के करीब 20 एप्स में से 9, 11 अलग-अलग तरह की परमिशन लेते हैं। TikTok भी आईओएस पर 11 तरह का डाटा एक्सेस लेता है।

गूगल प्ले-स्टोर की बात करें तो अकेले गूगल एप ही 13 तरह की परमिशन लेता है। X भी एंड्रॉयड यूजर्स से 11 परमिशन लेता है, जबकि आईफोन यूजर्स से यह सिर्फ 7 परमिशन ही लेता है। गूगल प्ले-स्टोर के एप्स औसतन 11 तरह की परमिशन लेते हैं।
- DeepFake: डीपफेक वीडियो शेयर करने वाले एक्स अकाउंट को एलन मस्क ने किया डिलीट, आप रहें सतर्क
- AI TOOL: YouTube में भी आ रहा है चैटजीपीटी जैसे एआई का सपोर्ट, रियल टाइम में मिलेगा रिप्लाई
- काम की बात: एक ही फोन नंबर से पूरे परिवार के लिए बनवाएं PVC आधार कार्ड, यह है तरीका
- Instagram Update: अब इसमें भी मिलेगा व्हाट्सएप वाला यह फीचर, बदल जाएगा DM का एक्सपेरियंस