Instagram ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया ऑफलाइन फीचर

फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम ने अपने एंडड्रॉयड यूजर्स के लिए नया ऑफलाइन फीचर पेश किया है। इस फीचर की घोषणा सैन फ्रांसिस्को में आयोजित फेसबुक के एनुअल डेवलपर F8 कॉन्फ्रेंस में हुई। कंपनी ने कहा कि वह इंस्टाग्राम में ऑफलाइन फीचर एड करने जा रही है जिसके बाद ऐप के कई फीचर को ऑफलाइन यूज किया जा सकेगा।
ऑफलाइन फीचर एड होने के बाद अब यूजर्स बिना इंटरनेट भी ऐप में स्क्रॉलिंग और ब्राउजिंग कर सकेंगे। इसके अलावा ऑफलाइन फीचर के साथ यूजर्स पहले से डाउनलोड हुई फीड पर कमेंट, लाइक के साथ-साथ उस पोस्ट को सेव भी कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन मोड में आप दूसरे को अनफॉलो कर सकते हैं। इस नए फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम ऐप को डाउनलोड करें।
ये भी पढ़ें- Swipe ने 4,000 रुपये से कम में लॉन्च किया फोन, चलेगा जियो सिम
बात दें कि इंस्टाग्राम ने हाल ही में लाइव वीडियो सेव का फीचर जोड़ा था जिसकी मदद से यूजर्स लाइव वीडियो को सेव कर सकते हैं। हालांकि वीडियो पर आए कमेंट्स को सेव नहीं किया जा सकता है। इस फीचर को यूज करने के लिए लाइव खत्म करने के बाद ऐप के राइट साइड में ऊपर की ओर सेव विकल्प को चुनना होता है।