चीन पर जल्द होगी डिजिटल स्ट्राइक, कई चीनी मोबाइल एप पर लग सकता है प्रतिबंध

भारत सरकार ने पिछले महीने यानी जून में राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर टिक-टॉक समेत 59 चीनी मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया था। अब सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चीनी मूल के अन्य मोबाइल एप पर बैन लगाने का फैसला लिया है। इसके अलावा हेलो लाइट, शेयरइट लाइट, बिगो लाइट समेत वीएफवाय लाइट एप को गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से भी हटा दिया गया है। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी सरकारी अधिकारियों के हवाले से मिली है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से अन्य चीनी मोबाइल एप पर बैन लगाने का एलान नहीं किया गया है।
हेलो लाइट, शेयरइट लाइट, बिगो लाइट और वीएफवाय लाइट एप प्रतिबंधित मोबाइल एप के लाइट वर्जन हैं, जो काफी समय से प्ले स्टोर और एप स्टोर पर एक्टिव थे। लेकिन अब इन्हें गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से हटा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: Online Jobs: मेहनती हैं तो घर बैठे भी कर सकते हैं मोटी कमाई, घंटे के हिसाब से मिलते हैं पैसे
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन 59 एप्स को ब्लॉक करने का निर्णय लिया था क्योंकि ये एप भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विभिन्न स्रोतों से इन एप्स को लेकर कई शिकायतें मिली थी, जिनमें कई मोबाइल एप के दुरुपयोग की बाते थी। ये एप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे थे।
टिकटॉक- TikTok, शेयरइट- Shareit, कवाई- Kwai, यूसी ब्राउजर- UC Browser, बायडू मैप- Baidu map, शेन- Shein, क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings, डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver, हेलो- Helo, लाइकी- Likee, यूकैम मेकअप- YouCam makeup, एमआई कम्युनिटी- Mi Community, सीएम ब्राउजर- CM Browers, वायरस क्लिनर- Virus Cleaner, आपुस ब्राउजर- APUS Browser, रोमवी- ROMWE, क्लब फैक्ट्री- Club Factory, न्यूजडॉग- Newsdog, ब्यूटी प्लस- Beutry Plus, वीचैट- WeChat, यूसी न्यूज- UC News, क्यूक्यू मेल- QQ Mail, वीबो- Weibo समेत 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है।