लॉन्च हुआ देश का पहला बिटकॉइन ऐप प्लूटो एक्सचेंज, मोबाइल नंबर से करें लेनदेन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Dec 2017 06:08 PM IST
India's first Bitcoin app Pluto Exchange launched
Pluto Exchange

    Pluto Exchange ऐप भारत में लॉन्च हो गया है। यह देश का पहला बिटकॉइन ऐप है।

    इसके जरिए लोग आसानी से वर्चुअल करेंसी का लेनदेन मोबाइल से आसानी से हो सकेगा। बड़ी बात यह है कि इसके जरिए आप मोबाइल नंबर के इस्तेमाल से बिटकॉइन खरीद और बेच सकेंगे।

    येे भी पढ़ेंः एशिया में बिटक्वाइन की कीमत 15 फीसदी गिरी, 13 लाख रुपये से आया नीचे

    प्लूटो एक्सचेंज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत वर्मा ने कहा ने इसके लिए अनबैंक दि बैंक्ड बैंक का नारा भी दिया है यानी बैंक के काम की जटिलता से लोगों को मुक्त करो। बता दें कि आमतौर पर लेनदेन के लिए बिटकॉइन पते का इस्तेमाल होता है लेकिन इस ऐप के जरिए मोबाइल नंबर से लेनदेन होगा।

    प्लूटो एक्सचेंज यूजर्स की मदद भी करता है। इस ऐप से आपको पेमेंट और पेमेंट से जुड़े सभी सवालों के जवाब भी मिलेंगे। ऐप को लेकर कंपनी का दावा है कि इसके जरिए जालसाजी करना मुश्किल है। हालांकि हमने सर्च किया तो ऐप प्ले-स्टोर पर नहीं मिला।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें