फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनाजा सेल, 2018 रुपये में मिलेंगे 4G स्मार्टफोन

Flipkart ने नए साल में शुरू होने वाले अपने मोबाइल बोनाजा सेल की घोषणा कर दी है। 3 से 5 जनवरी तक लगने वाली इस सेल में Xiaomi Mi A1, गूगल पिक्सल 2, पिक्सल 2 एक्सएल, मोटो जी5 प्लस, रेडमी नोट 4, लेनोवो और सैमसंग के स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलेगी। वहीं इस सेल के दौरान कंपनी सिर्फ 2018 रुपये में कई 4जी स्मार्टफोन बेचेगी
इन स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

इस सेल के दौरान एमआई ए1 12,999 रुपये में, गूगल पिक्सल 2 और Pixel 2 XL 39,999 रुपये में, Moto G5 Plus (4GB) 9,999 रुपये में, रेडमी नोट 4 10,999 रुपये और लेनेवो के 5 नोट का 4 जीबी रैम वाला वेरियंट 13,499 रुपये की जगह 11,481 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S7 26,990 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी कीमत 46,000 रुपये है। इसके अलावा 2 जीबी रैम वाला Moto C Plus 5,999 रुपये में मिलेगा।
2018 रुपये में मिलेंगे 4जी स्मार्टफोन

वहीं नए साल के मौके पर आयोजित इस सेल में कंपनी 2018 रुपये में कई 4जी स्मार्टफोन बेचेगी। 2018 रुपये में Swipe इलाइट स्टार और लावा ए52 स्मार्टफोन खरीदे जा सकेंगे। वहीं लेनेवो के5 नोट पर 2018 रुपये की छूट मिलेगी। इस फोन को 11,481 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 6,490, पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स 9,999 और सैमसंग गैलेक्सी जे3 6,990 रुपये में मिलेगा।