जल्द लॉन्च होगा भारतीय एप स्टोर, गूगल-एपल का खत्म होगा एकाधिकार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Oct 2020 09:48 AM IST
India app store India open to launching own mobile app store as start-ups criticise Google
Google Play Store - फोटो : AMAR UJALA

    गूगल ने हाल ही में कहा था कि यदि कोई डेवलपर उसके प्ले-स्टोर से कोई एप या कोई कंटेंट बेचता है तो उसे गूगल को 30 फीसदी टैक्स देना होगा। गूगल के इस फैसले के तुरंत बाद खबर आई है कि गूगल और एपल के इस एकाधिकार को खत्म करने के लिए भारत खुद का एप स्टोर लॉन्च करेगा। इसकी जानकारी खुद एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी है।

    भारत में करीब 500 मिलियन यानी 50 करोड़ लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं जिनमें से 97 फीसदी लोगों के पास एंड्रॉयड फोन है। इनमें से कुछ लाख लोग गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से ई-बुक या एप खरीदते भी हैं। अब गूगल की नई पॉलिसी को लेकर भारतीय टेक कंपनियों और डेवलपर्स ने विरोध जताया है और भारतीय एप स्टोर लॉन्च करने का सुझाव दिया है।

    ये भी पढ़ें:  Jio का फोन 4,000 रुपये में आ रहा है, फीचर्स पहले ही जान लें

    भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने भी गूगल का कड़ा विरोध किया है। गूगल ने हाल ही में गैंबलिंग के आरोप में पेटीएम एप को प्ले-स्टोर से हटा दिया था जिसके बाद पेटीएम ने गूगल से पूछा था कि कैशबैक ऑफर कब से गैबलिंग होने लगा, हालांकि 24 घंटे के अंदर पेटीएम एप प्ले-स्टोर पर वापस आ गया।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के पास पहले से ही एक एप स्टोर है जिस पर करीब 1,200 से अधिक एप्स हैं। यह स्टोर सरकार के कंट्रोल में है और इस पर अधिकतर एप सरकारी ही हैं। इस एप स्टोर का डोमेनapps.mgov.gov.inहै। खास बात यह है कि इस एप स्टोर पर पेटीएम एप पहले से मौजूद है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें