Jio का फोन 4,000 रुपये में आ रहा है, फीचर्स पहले ही जान लें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Oct 2020 05:24 PM IST
सार

जियो के सस्ते फोन का नाम होगा Jio Orbic phone4,000 रुपये तक हो सकती है कीमतमिलेगा एंड्रॉयड गो का सपोर्ट

Jio Rs 4000 phone Jio phone with Android 10 listed on Google Play Console
JIO 4G PHONE (FOR DEMO) - फोटो : SOCIAL MEDIA

    विस्तार

    यदि आपको भी कम कीमत में स्मार्टफोन की तलाश है तो आपकी यह तलाश जल्द ही पूरी होने वाली है। सस्ते डाटा देने के बाद रिलायंस जियो जल्द ही सस्ते 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिलायंस जियो के इस सस्ते 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत 4,000 रुपये के करीब हो सकती है। रिलायंस जियो के इस सस्ते 4जी स्मार्टफोन का नाम Jio Orbic phone (RC545L) हो बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में...

    मिलेगा स्नैपड्रैगन QM215 प्रोसेसर

    Jio Orbic phone
    Jio Orbic phone - फोटो : twitter/Mukul Sharma

    Jio Orbic phone (RC545L) को गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया है। गूगल प्ले लिस्टिंग से जियो के इस फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है। लिस्टिंग के मुताबिक जियो के सस्ते 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन का नाम Reliance Orbic (RC545L) होगा। यह फोन गूगल के साथ साझेदारी में लॉन्च होगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन QM215 प्रोसेसर मिलेगा जिसे एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन के लिए डिजाइन किया गया है।

    प्रोसेसर के लिहाज से इस फोन को एंड्रॉयड गो के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में इस फोन में 1 जीबी से अधिक रैम की उम्मीद नहीं की जा सकती। इस फोन की डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन वाली होगी। इस फोन को एंड्रॉयड 10 या 11 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन की लॉन्चिंग भारत में दिसंबर 2020 तक हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि जियो एक साल के अंदर दो करोड़ स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें