Tech Tips: इंस्टाग्राम पर बढ़ाना चाहते हैं फॉलोअर्स? इन टिप्स को फॉलो करने पर मिलेगा बंपर फायदा!

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Fri, 21 Jun 2024 07:20 PM IST
सार

इंस्टाग्राम का इस्तेमाल और इस एप में नई-नई सुविधाएं लगातार जुड़ रही हैं। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाकर लाभ उठाया जा सकता है। इस आर्टिकल में जानिए क्या है टिप्स की डिटेल।

increase instagram followers here are some tips and tricks can follow
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    सोशल मीडिया का एक मजबूत प्लेटफॉर्म, जिसका आज के समय में हर कोई इस्तेमाल कर रहा है। अगर आप नहीं समझे तो बता दें कि हम इंस्टाग्राम की बात कर रहे हैं। इंस्टाग्राम के बिलियन यूजर्स हैं, जो कि काफी एक्टिव रहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर आम लोगों को और कारोबारियों को अच्छी-खासी ऑडियंस मिलती है। इस प्लेटफॉर्म की एक बड़ी खासियत है कि यूजर के पास जितने फॉलोअर्स होंगे, वह और अधिक उसे बढ़ा सकता है। प्लेटफॉर्म पर ज्यादा फॉलोअर्स होने से सामने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और भरोसे में भी इजाफा होता है। आगे जानिए किस तरह से फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है।

    इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए जरूरी है कि प्रोफाइल ऑप्टिमाइज हो। दरअसल, यूजर की प्रोफाइल ही उसकी डिजिटल पहचान है। प्रोफाइल में यूजर की पिक्चर, बायो और किसी वेबसाइट का लिंक भी जोड़ सकते हैं। इस तरह से प्रोफाइल को आकर्षक बनाकर फायदा उठाया जा सकता है।

    इंस्टाग्राम पर कंटेंट काफी अहम होता है। अगर आप प्लेटफॉर्म पर अच्छा कंटेंट अपलोड करते हैं तो यूजर्स की संख्या में इजाफा हो सकता है। हालांकि, आपको फोटो और वीडियो के साथ यूजर्स के लिए अच्छे विजुअल तैयार किए जा सकते हैं। इसके साथ ही बेहतर हैशटैग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें