काम की बात: अपने फोन में Gemini को कैसे बनाएं डिफॉल्ट असिस्टेंट, यहां जानें
डिफॉल्ट असिस्टेंट बनने के बाद Gemini गूगल असिस्टेंट वाले कमांड यानी Hey Google कहने या होम बटन को प्रेस करके रखने पर एक्टिव हो जाएगा और आपके सवालों के जवाब देगा। गूगल ने Duet AI फीचर्स को Gemini के साथ जोड़ा है और Gemini Ultra 1.0 बनाया है और यह कंपनी का सबसे एडवांस और पावरफुल AI मॉडल है।

विस्तार
Google ने हाल ही में अपने Bard चैटबॉट का नाम बदलकर Gemini किया है। इसके अलावा गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया Gemini एप भी लॉन्च किया है। Gemini एप की मदद से यूजर्स सीधे AI असिस्टेंट से बात कर सकते हैं और इसे अपना पर्सनल डिफॉल्ट असिस्टेंट भी बना सकते हैं। डिफॉल्ट असिस्टेंट बनने के बाद Gemini गूगल असिस्टेंट वाले कमांड यानी Hey Google कहने या होम बटन को प्रेस करके रखने पर एक्टिव हो जाएगा और आपके सवालों के जवाब देगा। गूगल ने Duet AI फीचर्स को Gemini के साथ जोड़ा है और Gemini Ultra 1.0 बनाया है और यह कंपनी का सबसे एडवांस और पावरफुल AI मॉडल है।
- सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर पर जाएं और Google Gemini टाइप करके सर्च करें।
- अब Gemini एप को इंस्टॉल करें।
- अब Gemini एप को ओपन करें और Get started पर क्लिक करें।
- इसके बाद पॉलिसी को स्वीकार करें।
- अब आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने सवाल पूछ सकते हैं।
- Gemini को डिफॉल्ट असिस्टेंट बनाने के लिए राइट साइड में टॉप पर दिख रही प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
- अब Settings में जाएं।
- अब Digital assistants from Google के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Gemini आपके फोन के लिए डिफॉल्ट डिजिटल असिस्टेंट हो जाएगा।
- बाद में आप चाहें तो इसे इसी तरह डिफॉल्ट से हटा भी सकते हैं।
- Android 15: कल से ही इन फोन में कर सकेंगे इंस्टॉल, डेवलपर प्रीव्यू होगा रिलीज
- दुनिया में पहली बार: AI होलोग्राम से शादी करने जा रही है यह महिला, रॉटरडैम में म्यूजियम में होगा जश्न
- Valentine's Day 2024: 65 फीसदी भारतीय AI से लिखवा रहे लव लेटर, सर्वे में हुआ खुलासा
- Valentine's Day 2024: वैलेंटलाइन डे के मौके पर गूगल ने बनाया यह खास डूडल