WhatsApp: व्हाट्सएप पर इस तरह से बेहतर कर सकते हैं प्राइवेसी, अनजान लोगों से मिलती है सुरक्षा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 26 Jun 2024 07:16 PM IST
सार

व्हाट्सएप पर अगर आपको प्राइवेसी की चिंता रहती है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस खबर में पढ़िए कि किस तरह से फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्राइवेसी को मजबूत किया जा सकता है।

विज्ञापन
how to hide whatsapp display picture from unknown callers
WhatsApp - फोटो : Freepik

    विस्तार

    मेटा के अधीन आने वाला मशहूर चैटिंग एप व्हाट्सएप लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को बढ़िया सुविधा देने की कोशिश कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप कई सारे नए फीचर्स पर काम कर रहा है। आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल चैटिंग, कोई फोटो, वीडियो या फिर दस्तावेज भेजने के लिए करते होंगे। इस प्लेटफॉर्म पर सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए कई फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में व्हाट्सएप पर अगर आप किसी अनजान व्यक्ति से अपनी प्रोफाइल फोटो छुपाना चाहते हैं तो कंपनी यूजर्स को यह सुविधा देती है।

    व्हाट्सएप ने हाल ही में प्लेटफॉर्म में एक कमाल का फीचर पेश किया था। नए अपडेट के तहत अब यूजर्स की प्रोफाइल फोटो का कोई भी स्क्रीनशॉट नहीं ले सकता है। ऐसे में यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर चिंता थोड़ी कम हुई है। इस फीचर के तहत व्हाट्सएप सूची में मौजूद किसी भी इंसान से अपनी फोटो को आसानी से छुपाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    • स्मार्टफोन में सबसे पहले व्हाट्सएप को खोलें।
    • इसके बाद एप में दाई ओर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें और सेटिंग के विकल्प पर जाएं।
    • सेटिंग में जाने के बाद अकाउंट के विकल्प पर जाएं। इसके बाद प्राइवेसी विकल्प पर जाना है।
    • अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें और यहां पर आपको चार विकल्प मिलेंगे, एवरीवन, माए कॉन्टैक्ट, माए कॉन्टैक्ट एक्सेप्ट और नोबडी। इसमें से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं।

    वहीं, अगर आप अनजान कॉलर्स को अपनी प्रोफाइल फोटो नहीं दिखाना चाहते हैं तो आपको माए कॉन्टैक्ट का ऑप्शन चुनना होगा। इस विकल्प में प्रोफाइल फोटो सिर्फ मोबाइल लिस्ट में शामिल लोगों को ही नजर आएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें