WhatsApp: व्हाट्सएप पर पोल्स फीचर को कैसे करें क्रिएट? यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 10 Jun 2024 07:44 PM IST
सार

मशहूर चैटिंग एप व्हाट्सएप पर यूजर्स कई तरह के कामों को कर लेते हैं। मगर काफी लोगों को व्हाट्सएप के पोल्स फीचर की जानकारी नहीं है। इस खबर में जानिए किस तरह से पोल को क्रिएट किया जाए।

विज्ञापन
how to create polls in whatsapp know the full detail
WhatsApp - फोटो : Freepik

    विस्तार

    व्हाट्सएप देश में काफी लोकप्रिय चैटिंग एप है। मेटा के अधीन आने वाला व्हाट्सएप समय-समय पर यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है। वहीं, यूजर्स इस चैटिंग एप के जरिए कई सारे काम कर लेते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा फीचर मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स किसी विषय के बारे में लोगों की अलग-अलग राय जान सकते हैं।

    आपने कई बार देखा जाता है कि किसी मुद्दे पर लंबी बहस के बाद भी कोई सही जवाब नहीं मिलता है। ऐसे में व्हाट्सएप का यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है। दरअसल अगर आप नहीं समझे तो आपको बता दें कि हम व्हाट्सएप पोल्स फीचर की बात कर रहे हैं। व्हाट्सएप पोल्स फीचर की मदद से यूजर्स किसी सवाल पर कई सारे लोगों की एक जगह पर राय जान सकते हैं। इसमें यूजर्स को आसानी से अपना वोट देने की सुविधा मिलती है, चलिए आगे जानते हैं कि एंड्रॉयड और आईफोन पर इस सुविधा का लाभ लेने के लिए क्या है प्रक्रिया।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें और जिस चैट या ग्रुप में पोल फीचर का इस्तेमाल करना है, उसे ओपन करें।
    • इसके बाद स्क्रीन के नीचे बाई ओर प्लस आइकन पर टैप करें।
    • फिर मेन्यू में से पोल के विकल्प को चुनें।
    • इसके बाद 'आस्क अ कॉश्चन' के तहत अपने पोल प्रश्न पूछ सकते हैं। यह पोल एकदम साफ और स्पष्ट होना चाहिए। इसमें हां और न के साथ कई विकल्प भी दिए जा सकते हैं।
    • फिर 'ऑप्शन्स' के तहत यूजर्स सवाल का जवाब दर्ज कर सकते हैं। इसमें 12 विकल्पों को जोड़ा जा सकता है और इन्हें आगे और पीछे किया जा सकता है। यहां पर दो विकल्पों को और जोड़ने का अवसर मिलता है।
    • अंत में जब यूजर अपने सवाल और जवाबों के विकल्पों से सहमत हो जाएं तो सेंड पर क्लिक करके पोल को चैट या ग्रुप में शेयर कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें