काम की बात: स्मार्टफोन से चेक करें अपने इलाके का वायु प्रदूषण, यह है तरीका

देश की राजधानी नई दिल्ली की हवा इस वक्त इतनी खराब हो गई है कि पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। सांस से संबंधित लोगों को बाहर कम-से-कम निकलने की सलाह दी जा रही है। केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पटना, मुंबई जैसे कई शहर भी इस समय वायु प्रदूषण की चपेट में हैं। पाकिस्तान और चीन की हवा भी इस समय काफी जानलेवा हो गई है। इसकी वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कईयों की आंखों में जलन हो रही है तो कई लोगों को सर्दी और खासी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। शहर में तो कई डिस्प्ले बोर्ड लगे हैं जिन पर वायु गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी जा रही है, लेकिन आपके इलाके में वायु कितना प्रदूषित है, इसकी जानकारी कैसे मिलेगी। इस रिपोर्ट हम आपको लिए पांच एप्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने शहर के वायु गुणवत्ता के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।

हवा की गुणवत्ता को एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी (AQI) के जरिए जांचा जाता है। यह डिवाइस थर्मामीटर की तरह काम करती है। यह डिवाइस तापमान की जगह हवा में मौजूद प्रदूषण कणों की जानकारी देती है। इसके साथ ही लोगों को इससे हवा में पॉल्यूशन समेत ऑक्सीजन और नाइट्रोजन की भी जानकारी मिलती है।

एक्यूआई इन पांच बड़े पॉल्यूटेंट को करता है ट्रैक :-
- ग्राउंड लेवल ओजोन
- कार्बन मोनोऑक्साइड
- सल्फर डाईऑक्साइड
- नाइट्रोजन डाईऑक्साइड
- एयरबॉर्न पार्टिकल
नोट : स्मॉग पॉल्यूशन एक तरह का एयर पॉल्यूशन है, जो ग्राउंड लेवल ओजोन और हवा में मौजूद धूल के कणों की वजह से होता है। इससे विजिबलिटी कम हो जाती है।
- काम की बात: गूगल पे पर यूपीआई पिन कैसे बदलें? जान लीजिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- काम की बात: कमाल के हैं ट्विटर के ये फीचर्स, नहीं जानते हैं तो जान लीजिए
- WhatsApp में आ रहा है एक कमाल का फीचर, टेलीग्राम-सिग्नल से होगा मुकाबला
- काम की बात: बेचने जा रहे हैं अपना पुराना फोन, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना उठानी पड़ सकती है बड़ी दिक्कत