काम की बात: कमाल के हैं ट्विटर के ये फीचर्स, नहीं जानते हैं तो जान लीजिए

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Mon, 08 Nov 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day Twitter features including search button and voice message
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    ट्विटर का नाम तो आपने सुना ही होगा और शायद इस्तेमाल भी करते होंगे। यह एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट है, बिल्कुल फेसबुक की तरह, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर के लोग कर रहे हैं। इसे माइक्रोब्लॉगिंग साइट भी कहा जाता है। इसमें यूजर्स को कम शब्दों में अपनी बातों को रखना होता है और उसे दूसरे लोगों तक पहुंचाना होता है। यानी कुल मिलाकर ट्विटर अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने का एक बेहतरीन जरिया है। जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके फीचर्स भी बढ़ रहे हैं। अब ट्विटर की ओर से एक नया फीचर एड किया गया है, सर्च बटन। इसकी मदद से आप किसी अकाउंट के पुराने ट्वीट को आसानी से खोज सकते हैं। किसी विषय संबंधित ट्वीट्स को भी आसानी से खोजा जा सकता है। हालांकि फिलहाल यह फीचर कुछ ही यूजर्स के लिए शुरू किया गया है, सभी के लिए नहीं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    ट्विटर के इस नए फीचर को आप इस तरह समझ सकते हैं कि मान लीजिए अगर आपने 'ग्लोबल वार्मिंग' पर किसी खास ट्वीट को देखा था, लेकिन अब यह ट्वीट याद नहीं आ रहा है तो ट्विटर का यह नया सर्च बटन 'ग्लोबल वार्मिंग' से संबंधित ट्वीट्स को आपके लिए आसानी से खोज देगा। ट्विटर के मुताबिक, जिन यूजर्स ने ब्लू टिक के लिए आवेदन किया है, फिलहाल उन्हें ही यह नया फीचर मिलेगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    ट्विटर ने हाल ही में एक और नया फीचर जारी किया था, जिसकी मदद से कोई भी ट्विटर पर बिना साइन इन किए स्पेस ऑडियो को सुन सकता है। हालांकि इसकी शर्त ये है कि जब स्पेस आयोजित करने वाला यूजर उसका लिंक लोगों के साथ शेयर करेगा, तभी स्पेस ऑडियो को कोई भी सुन पाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें