UTS App: बिना झंझट यूटीएस एप से बुक करें ट्रेन का जनरल टिकट, जानें सिंपल स्टेप्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 17 Apr 2024 04:24 PM IST
सार

एप के होमपेज पर आपको कई तरह के विकल्प नजर आएंगे। इसमें क्यूआर बुकिंग, क्विक बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट और कई अन्य विकल्प मिल जाएंगे। यूजर्स को टिकट बुकिंग के लिए नॉर्मल टिकट बुकिंग पर जाना है। यहां पर आपको दो तरह के विकल्प नजर आएंगे।

विज्ञापन
how to book train tickets online using the uts app
UTS App - फोटो : istock

    विस्तार

    आज के डिजिटल युग में जहां हर चीज ऑनलाइन माध्यम से हो रही है तो भारतीय रेलवे भी इस ओर अपने कदम बढ़ा चुका है। अगर आप भारतीय रेलवे से अक्सर सफर करते हैं तो आपके लिए इस खबर में काफी काम की जानकारी हो सकती है। अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम यानी यूटीएस एप के जरिए यात्री आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। आगे पढ़ें इसकी डिटेल।

    • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से यूटीएस एप को डाउनलोड करना है।
    • फिर नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, जन्म की तारीख, जेंडर जैसी जरूरी चीजों की जानकारी भरने के बाद आपका अकाउंट बन जाएगा।
    • यूटीएस में कामयाब रजिस्ट्रेशन होने के बाद यूजर के पास लॉगइन की जानकारी एसएमएस के जरिए आ जाएगी।
    • इसमें यात्री को जीरो राशि के साथ आर-वॉलेट की सुविधा मिलेगी।

    एप के होमपेज पर आपको कई तरह के विकल्प नजर आएंगे। इसमें क्यूआर बुकिंग, क्विक बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट और कई अन्य विकल्प मिल जाएंगे। यूजर्स को टिकट बुकिंग के लिए नॉर्मल टिकट बुकिंग पर जाना है। यहां पर आपको दो तरह के विकल्प नजर आएंगे। पहला बुक एंड ट्रैवल और दूसरा बुक और प्रिंट।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें