Hike ने WhatsApp को पीछे छोड़ते हुए भारत में शुरू की पेमेंट वॉलेट

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jun 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
Hike Messenger launched UPI Based payment service in india beats WhatsApp
HIKE

    भारत में एक के बाद एक कंपनियां अपना डिजिटल पेमेंट वॉलेट लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में व्हाट्सऐप को पीछे छोड़ते हुए मैसेजिंग ऐप हाइक ने भारत में पेमेंट वॉलेट शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी ने ऐप का 5.0 वर्जन रिलीज किया है। हाइक पेमेंट वॉलेट यूपीई सिस्टम पर आधारित होगा। नया अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए जारी किया गया है।

    अप्रैल 2017 से खबर थी कि हाइक और व्हाट्ऐप भारत में यूपीआई बेस्ड डिजिटल पेमेंट सर्विस शुरू करने वाले हैं। जिसके बाद मैसेजिंग ऐप के जरिए भी यूजर्स बिना कोई एक्स्ट्रा शुल्क दिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। कंपनी ने इसे हाइक वॉलेट (Hike Wallet) नाम दिया है, हालांकि यह अपडेट अभी सिर्फ 5 फीसदी यूजर्स को ही मिला है।

    विज्ञापन

    हाइक वॉलेट के फीचर्स

    HIKE
    HIKE - फोटो : techcrunch

    हाइक वॉलेट यूपीआई पेमेंट सर्विस पर बेस्ड है। इसलिए जैसे आप भीम ऐप के जरिए पेमेंट करते हैं और फंड ट्रांसफर करते हैं, वैसे ही हाइक वॉलेट से भी पेमेंट होगा। अगर किसी के पास बैंक अकाउंट नहीं है तो ट्रांसफर किया गया पैसा हाइक वॉलेट में रहेगा। इस खास मौके पर हाइक का कहना है वह इस समय देश में सबसे बड़ा यूपीआई पेमेंट सर्विस दे रही है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस समय भारत में करीब 100 मिलियन यूजर्स हाइक मैसेंजर यूज कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सऐप की राह मुश्किल

    व्हाट्सऐप जहां अभी तक पेमेंट सर्विस देने की प्लानिंग कर रहा है, वहीं हाइक ने सर्विस शुरू कर दी है। ऐसे में व्हाट्सऐप की राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है। बताया जा रहा है कि व्हाट्ऐसप साल के अंत तक पेमेंट सर्विस लॉन्च कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें