AI Tool: लॉन्च हुआ कमाल का एआई टूल, फोटो देखते ही तुरंत बना देगा वीडियो
इसके साथ प्रॉम्प्ट का भी ऑप्शन मिलेगा। यह एप एपल के एप-स्टोर और गूगल के प्ले-स्टोर दोनों पर मौजूद है। इसे भारत, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और फिलीपींस में उपलब्ध करा दिया गया है।

विस्तार
आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का है। दुनिया की लगभग सभी कंपनियां एआई पर काम कर रही हैं। चैटजीपीटी के आने के बाद एआई टूल की चर्चा काफी हो गई है। अब Higgsfield AI ने एक ऐसे वीडियो एआई टूल को लॉन्च किया है जो कि फोटो से वीडियो बना सकता है।
Higgsfield AI के इस टूल को इमेज टू वीडियो जेनरेटर कहा जा रहा है और इसका नाम Diffuse है। इसकी मदद से आप अपनी सेल्फी को भी वीडियो में बदल सकते हैं। Higgsfield AI ने अपने इस टूल को खासतौर पर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है।
कंपनी का दावा है कि Higgsfield AI के टूल द्वारा बनाए गए वीडियो काफी हद तक वास्तविक जैसे होंगे। Higgsfield AI ने अपने इस टूल को कई देशों में आईओएस और एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किया है।
- AI: अश्विनी वैष्णव ने कहा- एआई पर लगाम के लिए बनेगा कानून, चुनाव के बाद जारी होगी एडवाइजरी
- X Update: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एलन मस्क ने लॉन्च किया कम्युनिटी नोट्स, जानें इसके बारे में
- Facebook Update: बदल गया मोबाइल एप के वीडियो प्लेयर का इंटरफेस, अब मिलेगा फुल स्क्रीन मोड
- Gemini AI: गूगल कर रहा बड़ी तैयारी, जीमेल में रिप्लाई का सुझाव देगा एआई टूल