फेसबुक मैसेंजर पर छाया बास्केटबॉल का खुमार

विस्तार
2016 वर्ल्ड कप टी20 का खुमार सभी खेल प्रेमियों पर छाया हुआ है, लेकिन फेसबुक की दिलचस्पी बास्केटबॉल में है। फेसबुक ने अमरीका में होने वाले कॉलेज बास्केटबॉल टुर्नामेंट मार्च मैडनेस के मौके पर फेसबुक मैसेंजर में एक गेम शामिल किया है।
फेसबुक मैसेंजर यूजर्स भी इस बास्केटबॉल गेम का मजा ले सकते हैं। अगर आप फेसबुक मैसेंजर का अपडेट वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप भी यह गेम खेल सकते हैं। गेम खेलने के लिए फेसबुक मेसेंजर पर अपने फ्रेंड को बास्केटबॉल का इमोजी भेजें और इस पर टैप करें।

इसके बाद छोटा सा बास्केट और बॉल दिखाई देगा। गेम खेलना आसान है बस आपको बास्केबॉल को स्वाइप करके हूप में डालना होता है। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे गेम मुश्किल होता जाएगा।
अगर आप फेसबुक मैसेंजर पर इस गेम को पूरा करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको सेलिब्रेटरी इमोजी सम्मानित किया जाएगा।
मार्च मैडनेस का फाइनल मैच 4 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके बाद यह मिनी खेल गायब हो सकता है।