WhatsApp के पूर्व अधिकारी नीरज अरोड़ा ने लॉन्च किया HalloApp, जानें खासियत
HalloApp में किसी तरह का कोई विज्ञापन नहीं दिखेगा और यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। नीरज अरोड़ा ने ट्वीट करके अपने इस एप के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि HalloApp एप अन्य सोशल मीडिया एप्स से कैसे अलग है।

विस्तार
2018 में व्हाट्सएप के चीफ बिजनेस ऑफिसर के पद से नीरज अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया था और अब करीब तीन साल बाद नीरज ने व्हाट्सएप की टक्कर में अपना एक मैसेजिंग एप लॉन्च किया है। नीरज के इस एप का नाम HalloApp है जिसे लेकर प्राइवेट चैट का दावा किया गया है। HalloApp एप को प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है और इसे मुफ्त में एपल एप स्टोर के अलावा गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
दावा है कि HalloApp में किसी तरह का कोई विज्ञापन नहीं दिखेगा और यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। नीरज अरोड़ा ने ट्वीट करके अपने इस एप के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि HalloApp एप अन्य सोशल मीडिया एप्स से कैसे अलग है।
उन्होंने कहा है कि हाल के दिनों में प्राइवेसी सबसे बड़ी समस्या हो गई है, लेकिन HalloApp एप के साथ ऐसा नहीं है। HalloApp के साथ आपकी प्राइवेसी हमेशा बनी रहेगी और प्राइवेट चैट प्राइवेट ही रहेंगे। HalloApp एप का चैट डिफॉल्ट रूप से एंड टू एंड एंक्रिप्टेड है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपकी चैट कोई अन्य नहीं पढ़ रहा है।
अन्य एप्स से कैसे अलग है HalloApp?
HalloApp एक सोशल नेटवर्किंग एप है जिसमें फेसबुक जैसी टाइमलाइन है। HalloApp एप का इंटरफेस मैसेजिंग एप और सोशल नेटवर्क का कॉम्बो है। इसमें आपको फेसबुक जैसी टाइमलाइन भी दिखेगी और व्हाट्सएप जैसा चैटिंग इंटरफेस भी मिलेगा। इसके अलावा दावा है कि आपकी टाइमलाइन पर सिर्फ वही कंटेंट दिखेंगे जो आप चाहेंगे। यह पूरी तरह से विज्ञापन फ्री और बॉट फ्री एप है। इसमें लाइक और फॉलोअर्स का भी विकल्प नहीं मिलेगा जो कि तमाम सोशल मीडिया एप्स का सबसे बड़ा फीचर है।
- कोविड-19: अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार 13 फीसदी गिरा लेकिन शाओमी को हुआ फायदा
- Samsung Galaxy A22 5G इसी सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
- iQoo 8 चार अगस्त को हो सकता है लॉन्च, 2के डिस्प्ले के साथ मिलेगा स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर
- Chinese Apps: बैन हुए चाइनीज एप डाउनलोड करने के लिए भारतीय छात्रों को किया जा रहा परेशान