iQoo 8 चार अगस्त को हो सकता है लॉन्च, 2के डिस्प्ले के साथ मिलेगा स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Jul 2021 11:34 AM IST
सार

Whylab के मुताबिक iQoo 8 को 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन होगा। iQoo 8 का मॉडल नंबर भी सामने आया है जो कि V2141A है। iQoo 8 में 1440x3200 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी।

विज्ञापन
iQoo 8 to be Unveiled on August 4 Tipped to Come With Snapdragon 888 Plus
iQoo 7 for demo - फोटो : amarujala

    विस्तार

    iQoo 7 को इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया है और अब कंपनी की तैयारी iQoo 8 की लॉन्चिंग की है। एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक iQoo 8 4 अगस्त को लॉन्च होगा, हालांकि यह लॉन्चिंग चीन में होगी। iQoo 7 को भी पहले चीन में लॉन्च किया गया था और फिर भारत लाया गया था। iQoo 8 के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं जिसके मुताबिक फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    iQoo के अध्यक्ष Feng Yufei ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पूल टेबल दिख रहा है जिसमें 8 बॉल हैं। इस पोस्ट में किसी फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह iQoo के अपकमिंग स्मार्टफोन iQoo 8 का संकेत है।

    विज्ञापन

    टिप्स्टर Whylab के मुताबिक iQoo 8 को 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन होगा। iQoo 8 का मॉडल नंबर भी सामने आया है जो कि V2141A है। iQoo 8 में 1440x3200 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इसी साल अप्रैल में iQoo 7 को भारत में iQoo 7 Legend के साथ लॉन्च किया गया है। iQoo 7 में स्नैपड्रैगन 870 जबकि Legend वेरियंट में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है। iQoo 7 की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 31,990 रुपये और iQoo 7 Legend की शुरुआती कीमत 39,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें