यह है अनोखा मोबाइल कैमरा ऐप, 3 दिन बाद देता है फोटो, ऐसे करता है काम

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Dec 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
Gudak Cam camera app requires users to wait three days for pictures
Gudak Cam

    आप में से कई लोगों ने बेहतर फोटो के लिए मोबाइल में कई सारे कैमरा ऐप को ट्राई किया होगा, लेकिन आज हम आपको अब तक के सबसे अनोखे कैमरा ऐप के बारे में बताएंगे जो फोटो क्लिक होने के 3 दिन घंटे बाद फोटो देता है। इस खास ऐप का नाम Gudak Cam है। यह ऐप फिलहाल आईफोन यूजर्स के लिए है, हालांकि एंड्रॉयड के लिए एक ऐसा ही ऐप है जिसका नाम Kudak Pro है।

    Gudak Cam की खासियतें

    Gudak Cam
    Gudak Cam

    इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह दिन बाद आपको फोटो देगा। यानी अगर आपने आज फोटो क्लिक की है तो आप परसों ही फोटो देख सकेंगे। साथ ही 24 फोटो क्लिक करने के बाद ही फोटो डेवलपमेंट का काम शुरू होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो यह ऐप पुराने जमाने के रील वाले कैमरे की तरह है।

    विज्ञापन

    ऐप से पुराने कैमरे की तरह ही आवाज आती है और फ्रेम काउंट होता है। वहीं एक रील (24 फोटो) खत्म होने के बाद आपको फोटो क्लिक करने के लिए 24 घंटे का इंतजार करना होगा यानी 24 घंटे में आप सिर्फ 24 फोटो ही क्लिक कर सकते हैं। हालांकि हर मिनट या घंटे फोटो क्लिक कोई सीमा नहीं है। इसमें कैमरे की तरह व्यू-फाइंडर भी दिया गया है। यह ऐप साउथ कोरिया और जापान में काफी लोकप्रिय हो रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें