Google Maps: बंद होने जा रहा है गूगल मैप्स का यह अहम फीचर, फरवरी 2024 के बाद नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Dec 2023 02:43 PM IST
सार

Google Maps के इस फीचर के तहत एप में एक डैशबोर्ड मिलता था जिसमें मीडिया सजेशन, ऑडियो कंट्रोल और मैप आदि दिखते थे। इस फीचर के बंद होने का मतलब यह है कि कंपनी असिस्टेंट ड्राइविंग मोड को एंड्रॉयड ऑटो के साथ रिप्लेस करने जा रही है।

विज्ञापन
Google TO kill this Maps feature on Android in 2024
google maps - फोटो : istock

    विस्तार

    Google ने साल 2020 में ही अपने गूगल मैप्स के असिस्टेंट ड्राइविंग मोड फीचर को बंद करने का एलान किया था और अब इसका समय आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2024 में Google Maps का असिस्टेंट ड्राइविंग मोड बंद हो जाएगा।

    Google Maps के इस फीचर के तहत एप में एक डैशबोर्ड मिलता था जिसमें मीडिया सजेशन, ऑडियो कंट्रोल और मैप आदि दिखते थे। इस फीचर के बंद होने का मतलब यह है कि कंपनी असिस्टेंट ड्राइविंग मोड को एंड्रॉयड ऑटो के साथ रिप्लेस करने जा रही है।

    विज्ञापन

    जल्द ही यूजर्स को Google Maps में एक नया यूजर इंटरफेस मिलेगा। 9to5Google की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल एप (version 14.52) में बदलाव का कोड मिला है। कोड के मुताबिक इस फीचर को फरवरी 2024 में हटा दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल मैप्स का यह फीचर खासतौर पर उनके लिए था जिनके पास कार है। इसमें एक ही जगह पर सभी तरह की जानकारी मिलती थी। इसमें प्ले हो रहे मीडिया, मैप्स की डीटेल और स्ट्रीमिंग एप की जानकारी मिलती थी।

    इस फीचर के बंद होने के बाद भी यूजर्स दूसरे तरीके से ड्राइविंग मोड का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें गूगल एप या गूगल मैप्स में जाकर “Hey Google, launch driving mode” का वॉयस कमांड देना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें