Gemini: गूगल करने जा रहा बड़ा खेल, जेमिनी एप में ही मिलेगा सर्च बार
Gemini यूजर्स लंबे समय से इस सर्च बार की मांग कर रहे थे। पहले, पुरानी चैट खोजने के लिए यूज़र्स को वेब या iOS वर्जन में साइड पैनल में स्क्रॉल करके ढूंढना पड़ता था। अब, इस नए सर्च बार की मदद से यूजर्स कीवर्ड या वाक्यांश टाइप करके पुरानी बातचीत आसानी से खोज सकते हैं।

विस्तार
Google अब अपने Gemini एप के एंड्रॉयड वर्जन में चैट सर्च फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक स्क्रीनशॉट के अनुसार, अब यूजर्स पुराने चैट्स को कीवर्ड टाइप करके खोज सकेंगे। यह फीचर पहले से ही iOS और वेब वर्जन में उपलब्ध है, लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स को अब तक इसका इंतजार था, हालांकि गूगल ने इस रोलआउट की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है।
Reddit यूजर u/JosefTor7 ने r/Bard ग्रुप पर इस नए फीचर की स्क्रीनशॉट साझा की, जिसमें “Search for chats” लिखा हुआ एक सर्च बार देखा गया। यह सर्च बार टॉप लेफ्ट कॉर्नर में हैमबर्गर मेन्यू के अंदर दिखा।
हालांकि अमर उजाला की टीम इस फीचर को एप में ट्रेस नहीं कर सकी। माना जा रहा है कि Google इसे फेज वाइज (चरणबद्ध) तरीके से रोलआउट कर रहा है और यह कुछ हफ्तों में सभी एंड्रॉयड यूजर्स को उपलब्ध हो सकता है। Reddit पोस्ट में एक यूजर ने लिखा, “यह एप अपडेट नोट्स में लिस्ट नहीं था, शायद इसे सर्वर साइड अपडेट के जरिए चुपचाप जोड़ा गया है।”
Gemini यूजर्स लंबे समय से इस सर्च बार की मांग कर रहे थे। पहले, पुरानी चैट खोजने के लिए यूज़र्स को वेब या iOS वर्जन में साइड पैनल में स्क्रॉल करके ढूंढना पड़ता था। अब, इस नए सर्च बार की मदद से यूजर्स कीवर्ड या वाक्यांश टाइप करके पुरानी बातचीत आसानी से खोज सकते हैं। यह सर्च बार सिर्फ शब्दों से मेल नहीं, बल्कि यूजर के सर्च की भावना और अर्थ को भी समझने में सक्षम होगा इसे semantic search कहा जाता है।
- Voter List: वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया, दो मिनट में मोबाइल से ऐसे करें चेक
- एक क्लिक में पढ़ सकते है डिलीट हुए WhatsApp मैसेज
- AI For Therapy: क्या एआई चैटबॉट ले सकते हैं थेरेपिस्ट की जगह, पढ़ें क्या कहती है रिसर्च?
- Patanjali Smartphone: क्या सच में बाबा रामदेव ने लॉन्च किया है 6G स्मार्टफोन? 250MP का है कैमरा