Gemini: गूगल करने जा रहा बड़ा खेल, जेमिनी एप में ही मिलेगा सर्च बार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Jul 2025 05:13 PM IST
सार

Gemini यूजर्स लंबे समय से इस सर्च बार की मांग कर रहे थे। पहले, पुरानी चैट खोजने के लिए यूज़र्स को वेब या iOS वर्जन में साइड पैनल में स्क्रॉल करके ढूंढना पड़ता था। अब, इस नए सर्च बार की मदद से यूजर्स कीवर्ड या वाक्यांश टाइप करके पुरानी बातचीत आसानी से खोज सकते हैं।

विज्ञापन
Google to Be Adding a Search Bar to Gemini’s Android App
Gemini App - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google अब अपने Gemini एप के एंड्रॉयड वर्जन में चैट सर्च फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक स्क्रीनशॉट के अनुसार, अब यूजर्स पुराने चैट्स को कीवर्ड टाइप करके खोज सकेंगे। यह फीचर पहले से ही iOS और वेब वर्जन में उपलब्ध है, लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स को अब तक इसका इंतजार था, हालांकि गूगल ने इस रोलआउट की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है।

    Reddit यूजर u/JosefTor7 ने r/Bard ग्रुप पर इस नए फीचर की स्क्रीनशॉट साझा की, जिसमें “Search for chats” लिखा हुआ एक सर्च बार देखा गया। यह सर्च बार टॉप लेफ्ट कॉर्नर में हैमबर्गर मेन्यू के अंदर दिखा।

    विज्ञापन

    हालांकि अमर उजाला की टीम इस फीचर को एप में ट्रेस नहीं कर सकी। माना जा रहा है कि Google इसे फेज वाइज (चरणबद्ध) तरीके से रोलआउट कर रहा है और यह कुछ हफ्तों में सभी एंड्रॉयड यूजर्स को उपलब्ध हो सकता है। Reddit पोस्ट में एक यूजर ने लिखा, “यह एप अपडेट नोट्स में लिस्ट नहीं था, शायद इसे सर्वर साइड अपडेट के जरिए चुपचाप जोड़ा गया है।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Gemini यूजर्स लंबे समय से इस सर्च बार की मांग कर रहे थे। पहले, पुरानी चैट खोजने के लिए यूज़र्स को वेब या iOS वर्जन में साइड पैनल में स्क्रॉल करके ढूंढना पड़ता था। अब, इस नए सर्च बार की मदद से यूजर्स कीवर्ड या वाक्यांश टाइप करके पुरानी बातचीत आसानी से खोज सकते हैं। यह सर्च बार सिर्फ शब्दों से मेल नहीं, बल्कि यूजर के सर्च की भावना और अर्थ को भी समझने में सक्षम होगा इसे semantic search कहा जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें