भारत में Google Tez यूजर्स की संख्या 1.2 करोड़ के पार, अब कर सकेंगे बिजली, पानी बिल का भुगतान

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Dec 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
Google Tez users crossed 12 Million in India, Now supports Bill Payments
Google Tez, Google Tez App

    Google का डिजिटल पेमेंट ऐप Google Tez भारत में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गूगल ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित 'गूगल फॉर इंडिया' नाम के एक इवेंट में देते हुए बताया कि भारत में गूगल तेज ऐप के यूजर्स की संख्या 1.2 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

    इससे पहले कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने सितंबर में बताया था कि सिर्फ 5 सप्ताह में भारत में तेज के यूजर्स की संख्या 75 लाख के पार चली गई थी। इवेंट में गूगल के नेक्स्ट बिलियन यूजर मुहिम के प्रमुख और प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सीजर सेनगुप्ता ने बताया कि भारत में तेज ऐप से अभी तक 14 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन हो चुके हैं।

    विज्ञापन

    गूगल तेज ऐप से अब कर सकेंगे बिजली, पानी और गैस बिल का भुगतान

    Google Tez
    Google Tez

    वहीं सेनगुप्ता ने बताया कि गूगल तेज ऐप से कई तरह के बिल का भी भुगतान किया जा सकेगा जिनमें टाटा पावर, एयरटेल, ACT, DishTV, DoCoMo शामिल हैं। इसके अलावा ऐप से अब बिजली, पानी और गैस के बिल का भी भुगतान किया जा सकेगा। हालांकि इस फीचर को अभी रिलीज नहीं किया गया है। अगले कुछ सप्ताह में बिल पेमेंट का फीचर लाइव हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें