बाइकर्स के लिए Google Maps में आया यह शानदार फीचर

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Dec 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
Google Maps Gets Motorcycle Mode in India for Two Wheelers
Google Maps Motorcycle Mode

    अगर आप भी बाइक से सफर करते हैं या बाइक राइडिंग के शौकीन हैं तो गूगल ने आपको शानदार तोहफा दिया है।

    गूगल मैप अब आपको भी अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए आसान और शॉर्टकट रास्ता दिखाएगा। दरअसल गूगल मैप्स में पहले कार, फूट और ट्रेन रूट का ऑप्शन था, लेकिन टू-व्हीलर का ऑप्शन नहीं था।

    विज्ञापन

    गूगल मैप्स का यह फीचर ऐप के एंड्रॉयड वर्जन v9.67.1 में मिल रहा है। गूगल ने इस फीचर को मोटरसाइकल मोड नाम दिया है। यह फीचर बाइर्कस के लिए काफी मददगार साबित होगा। यहां गौर करने वाली बात यह कि यह फीचर फिलहाल सिर्फ भारत में लॉन्च हुआ है। इस फीचर के जरिए बाइक पार्क करने की जगह की भी जानकारी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इस फीचर की जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयस पुलिस ने थी, वहीं अब गूगल ने भी इसकी पुष्टि मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित 'गूगल फॉर इंडिया' नाम के एक इवेंट में कर दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें