पेमेंट के लिए किसी ऐप की नहीं होगी जरूरत, बस एक क्लिक करके भेजें पैसे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 12 Mar 2018 03:39 PM IST
Google testing send money feature in Android Contacts app via Google Pay
Google Contacts App

    पिछले साल गूगल ने अपने एंड्रॉयड मैसेज ऐप में गूगल वॉलेट के जरिए पेमेंट का ऑप्शन दिया था, वहीं अब कंपनी Google Contacts में पेमेंट देने का विकल्प देने की तैयारी कर रही है। इसका खुलासा एक स्क्रीनशॉट से हुआ है।

    Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक Google Contacts में पेमेंट फीचर की टेस्टिंग गूगल कनाडा में कर रहा है। शेयर हुए स्क्रीनशॉट की बात करें तो उसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि फोन में सेव किसी कॉन्टेक्ट्स पर क्लिक करने पर आपको पूरी डिटेल मिलेगी और उसी के साथ आपको पेमेंट का भी विक्लप मिलेगा।

    दरअसल Google Contacts ऐप में Send का आइकन दिख रहा है जैसा कि एंड्रॉयड मैसेज में है। इस पर क्लिक करने पर अन्य ऑप्शन मिल रहे हैं। हालांकि फिलहाल यह टेस्टिंग स्टेज में है और गूगल ने इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    वैसे अगर वाकई में इस फीचर की सफल टेस्टिंग करता है तो आगे चलकर आपको फोन में पेमेंट के लिए कई सारे पेमेंट ऐप्स रखने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि पेटीएम की टक्कर में भारत में लॉन्च हुआ गूगल का Tez काफी लोकप्रिय हो रहा है। वहीं व्हाट्सऐप में भी जल्द ही पेमेंट का फीचर आने वाला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें