टास्क पूरा करें और घर बैठे कमाएं पैसे, Google दे रहा मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Nov 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Google Task Mate Is Now in Testing in India you Can Earn Money by Completing Simple Tasks
Google Task Mate - फोटो : play store

    यदि आपको भी लगता है कि आप हर रोज अपने जरूरी काम से कुछ मिनट या घंटे निकाल सकते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आप घर बैठे कुछ टास्क पूरा करके पैसे कमा सकते हैं। खास बात यह है कि यह मौका आपको गूगल दे रहा है। गूगल ने भारत में Google Tasks Mate एप की टेस्टिंग कर रहा है जिसके तहत आप अपने स्मार्टफोन के जरिए कुछ साधारण से टास्क पूरा करके पैसे कमा सकते हैं। आपको किसी दुकान की फोटो क्लिक करने और सर्वे के सवालों का जवाब टास्क के तौर पर देना पड़ सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस गेम में शामिल होने के लिए आपसे किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    कैसे खेलना होगा गेम?

    गूगल एप टास्क मेट के टास्क Sitting या Field जैसी कैटेगरी में होंगे। पहली कैटेगरी यानी सीटिंग टास्क में आपको स्थानीय भाषा में अनुवाद करने और किसी वाक्य को बोलकर रिकॉर्ड करने जैसे टास्क मिलेंगे। वहीं फील्ड टास्क में आपसे दुकान के अगले हिस्से की तस्वीर लेने और मैपिंग के बारे में जानकारी देनी पड़ सकती है।

    विज्ञापन

    एप में कई लेवल भी होंगे और साथ ही आपको इस बात की भी जानकारी मिलेगी कि आपने कितने टास्क पूरे कर लिए हैं और आपकी परफॉर्मेंस कैसी रही है। इसके अलावा आपको यह भी पता चलेगा कि आपने कितने पैसे कमाए। आप किसी भी वक्त, किसी भी जगह से अपनी सुविधानुसार टास्क पूरा कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टास्क जीतने के बाद जो पैसे मिलेंगे, उन्हें आ किसी ई-वॉलेट या बैंक अकाउंट में मंगा सकते हैं, हालांकि फिलहाल गूगल टास्क मेट सिर्फ इनवाइट के आधार पर मिल रहा है यानी आप एप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड तो कर सकते हैं लेकिन इस्तेमाल नहीं कर सकते।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें