गूगल की बड़ी कार्रवाई, फटाफट लोन देने वाले कई एप्स को प्ले-स्टोर से हटाया

भारत में पिछले दो महीने से फटाफाट (इंस्टैंट) लोन देने वाले एप को लेकर भारी बवाल मचा है। इन एप्स की वजह से कई लोगों ने आत्महत्या कर ली है। अब गूगल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में सैकड़ों की संख्या में व्यक्तिगत ऋण एप को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। हजारों यूजर्स और सरकारी एजेंसियों ने कंपनी से इन एप को लेकर चिंता जताई थी।
गूगल ने बृहस्पतिवार कहा कि जो एप उपयोक्ता सुरक्षा नीतियों का उल्लंघन कर रही थीं, उन्हें तत्काल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। गूगल ने शेष एप के डेवलपर्स से कहा है कि वे यह दर्शाएं कि किस तरीके से स्थानीय कानूनों और नियमनों का अनुपालन कर रहे हैं। यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं तो उनकी एप को भी प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: मोबाइल एप से लेते हैं लोन तो जरूर पढ़ें RBI की यह चेतावनी, नहीं तो पछताना पड़ेगा
गूगल ने ब्लॉगपोस्ट में कहा, 'गूगल के उत्पादों तक सुरक्षित अनुभव प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी वैश्विक उत्पाद नीतियां इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर डिजाइन और क्रियान्वित की गई हैं। हम प्रयोगकर्ता की सुरक्षा में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं।' हालांकि गूगल ने यह नहीं बताया कि उसने किन एप को हटाया है।
ब्लॉगपोस्ट में कहा गया है कि हमने भारत में सैकड़ों की संख्या में व्यक्तिगत ऋण ऐएप की समीक्षा की। इनको लेकर प्रयोगकर्ताओं और सरकारी एजेंसियों ने चिंता जताई थी। प्रयोगकर्ता सुरक्षा नीति का उल्लंघन कर रही एप को प्ले स्टोर से तत्काल हटा दिया गया है।
- WhatsApp नई पॉलिसी में बदलाव कर सकती है सरकार, हो रही है समीक्षा
- नई पॉलिसी से WhatsApp को भारत में सबसे बड़ा नुकसान, Signal और टेलीग्राम के डाउनलोड्स का आंकड़ा 40 लाख के पार
- Snapchat ने डोनाल्ड ट्रंप को हमेशा के लिए किया ब्लॉक, कहा- नफरत वाले कंटेंट के लिए कोई जगह नहीं
- Vivo Y31s बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा 5G का सपोर्ट