WhatsApp नई पॉलिसी में बदलाव कर सकती है सरकार, हो रही है समीक्षा

प्रदीप पाण्डेय
PTI नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Jan 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Policy: WhatsApp privacy policy Update Indian government monitoring developments may make changes after review
WhatsApp Policy - फोटो : अमर उजाला

    WhatsApp की नई पॉलिसी को लेकर देश-दुनिया में जमकर बवाल हो रहा है। रातों-रात लाखों लोगों ने सिग्नल और टेलीग्राम जैसे एप्स डाउनलोड कर लिए हैं। केवल भारत में WhatsApp की डाउनलोडिंग में महज सात दिनों में 35 फीसदी की कमी आई है। अब इसी बीच खबर है कि सरकार व्हाट्सएप द्वारा हाल में घोषित निजता नीति में बदलाव की समीक्षा कर रही है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

    whatsapp new terms and conditions
    whatsapp new terms and conditions - फोटो : अमर उजाला

    यह समीक्षा ऐसे समय की जा रही है जब व्हाट्सएप के हालिया विवादास्पद बदलावों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसके तहत व्हाट्सएप के प्रयोगकर्ताओं के डाटा को फेसबुक के अन्य उत्पादों और सेवाओं से जोड़ा गया है। सूत्रों ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के हालिया कदम के प्रभाव पर विचार-विमर्श चल रहा है।

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    सूत्रों ने कहा कि इस मुद्दे पर विस्तार से समीक्षा की जरूरत है। कारोबार जगत के कई दिग्गजों सहित बड़ी संख्या में प्रयोगकर्ताओं ने इस कदम को लेकर चिंता जताई है। भारत में व्हाट्सएप के प्रयोगकर्ताओं की संख्या 40 करोड़ से अधिक है। भारत वैश्विक स्तर पर व्हाट्सएप के सबसे बड़े बाजारों में से है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें