Google ने इन 85 ऐप्स को प्ले-स्टोर से हटाया, चोरी कर रहे थे लोगों के फोन का डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 09 Jan 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Google removes 85 Fake Apps Downloaded 9 Million Times From Play Store Over Adware
Easy Universal TV Remote

    यदि आपके पास भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो यह समझ लीजिए आपको हर दिन एक नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। भले ही आपको मजाक लग रहा हो लेकिन यही सच भी है कि आप गूगल प्ले-स्टोर से सुरक्षित ऐप डाउनलोड करते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि वह ऐप एक वायरस ऐप था और उसका मकसद आपके फोन में मौजूद निजी जानकारियों को चुराना था।

    अभी हाल ही में 6 ऐप्स की पहचान हुई थी जो लोगों के व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेज पढ़ रहे थे, वहीं अब गूगल ने खुद 85 ऐसे एंड्रॉयड ऐप्स को प्ले-स्टोर से हटा दिया है जो लोगों की जासूसी कर रहे थे और ये ऐप्स वायरस से प्रभावित थे। साथ ही इन ऐप्स को लाखों-करोड़ों बार डाउनलोड्स किया गया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः ये 6 ऐप चुपके से पढ़ रहे हैं आपका WhatsApp मैसेज, FlashLight भी शामिल

    Trend Micro ने सबसे पहले अपनी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया था जिसके बाद गूगल ने इन ऐप्स को प्ले-स्टोर से हटा दिया है। इन ऐप्स में गेम, टीवी और रिमोट कंट्रोल जैसे ऐप्स शामिल थे। ये ऐप्स लोगों के फोन में बिना-मतलब के और वायरस वाले विज्ञापन दिखाते थे। इन 85 ऐप्स में से सिर्फ Easy Universal TV Remote ऐप को ही 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Google ने इन 85 ऐप्स को प्ले-स्टोर से हटाया, चोरी कर रहे थे लोगों के फोन का डाटा

    रिपोर्ट में कहा गया है कि इन ऐप्स को डाउनलोड करने के बाद ये फोन की पूरी स्क्रीन पर 30 सेकेंड तक लंबा विज्ञापन दिखाते थे। ऐसे में यूजर्स बैक करने के लिए टच करते थे और यह किसी और साइट पर उन्हें ले जाते थे। रिपोर्ट के मुताबिक इन ऐप्स को बंद कर देने के बाद भी ये बैकग्राउंड में चलते रहते थे और प्रत्येक 15-30 मिनट पर विज्ञापन दिखाते थे।

    ये भी पढ़ेंः पेटीएम, फोनपे जैसे वॉलेट इस्तेमाल करते हैं तो RBI की इस चिट्ठी को जरूर पढ़ें

    ऐसे में आपके लिए बेहतर है कि यदि आपके फोन में ये ऐप्स हैं तो इन्हें फटाफट अपने फोन से हटा दें। इन ऐप्स के नाम कुछ इस तरह हैं- world tv channel, tv brasil, train simulator, prado parking, ga video player, canada tv channel, 3d total car racing, druft car racing, racin in car 3d, american muscle जैसे ऐप इस लिस्ट में शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें