Xiaomi Redmi Y2 की कीमत में हुई 2 हजार रुपये तक की कटौती

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 09 Jan 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 Price cut in India Now Starts at Rs 8,999
xiaomi redmi y2

    Xiaomi के स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती जारी है। शाओमी ने अपने डुअल रियर कैमरे वाले फोन Xiaomi Redmi Y2 की कीमत में कटौती कर दी है। इस तरह रेडमी वाय2 की कीमत में अबतक 2,000 रुपये तक की कमी हो गई है। रेडमी वाय2 को अब 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह कीमत फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। नई कीमत ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों स्टोर पर लागू होगी। वहीं रेडमी वाय2 का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः स्मार्टफोन-स्मार्ट टीवी समेत शाओमी के इन 7 प्रोडक्ट्स की कीमतों में हुई कटौती

    शाओमी रेडमी वाय2 की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Y2 में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन

    वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानि आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। शाओमी रेडमी वाय2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें