अलर्ट: गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाए ये 13 मोबाइल एप, आप भी फोन से तुरंत करें डिलीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Dec 2023 02:48 PM IST
सार

इन एप्स के बारे में गूगल को एंटीवायरस बनाने वाली और सिक्योरिटी रिसर्च कंपनी McAfee ने जानकारी दी थी। रिपोर्ट में कुल 25 एप्स की जानकारी दी गई है लेकिन सभी अन्य 12 एप्स गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद नहीं हैं। ये यूजर्स के फोन में APK फाइल के जरिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Google removed these 13 infected Android apps so delete them from your phone
Android Malware - फोटो : maxpixel

    विस्तार

    यह साल 2023 का आखिरी महीना और आखिरी सप्ताह चल रहा है। साल खत्म होने से पहले गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से 13 मोबाइल एप्स को हटा दिया है। इन एप्स के बारे में गूगल को एंटीवायरस बनाने वाली और सिक्योरिटी रिसर्च कंपनी McAfee ने जानकारी दी थी। रिपोर्ट में कुल 25 एप्स की जानकारी दी गई है लेकिन सभी अन्य 12 एप्स गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद नहीं हैं। ये यूजर्स के फोन में APK फाइल के जरिए पहुंच रहे हैं।

    इन सभी मोबाइल एप्स में Xamalicious नाम का मैलवेयर है जो कि आपके बैंक अकाउंट और आपके फोन के लिए खतरनाक है। गूगल ने भले ही इन एप्स को अपने प्ले-स्टोर से डिलीट कर दिया है लेकिन हो सकता है ये आपके फोन में मौजूद हैं। यदि ऐसा है तो आप भी अपने फोन से इन एप्स को जितना जल्दी हो सके डिलीट करें।

    विज्ञापन

    McAfee की रिपोर्ट के मुताबिक Xamalicious को ओपन सोर्स मोबाइल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह मैलवेयर किसी फोन में इंस्टॉल होने के बाद फोन को अपने कंट्रोल में ले सकता है। यह मैलवेयर एड के जरिए फोन में पहुंचता है और फोन में पहुंचने के बाद भी यूजर्स को फालतू के एड दिखाता है। यह मैलवेयर फोन में मौजूद किसी भी जानकारी को हैकर्स तक पहुंचा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें