गूगल की बड़ी कार्रवाई: प्ले-स्टोर से हटाए ये 10 भारतीय मोबाइल एप, देखें पूरी लिस्ट
गूगल ने यह कार्रवाई शुल्क विवाद को लेकर की है। गूगल ने अपने एक बयान में कहा कि इन एप्स के डेवलपर्स बिलिंग पॉलिसी को नहीं मान रहे थे। कई बार इन्हें चेतावनी दी गई थी और उसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

विस्तार
Google ने भारत में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 भारतीय एप्स को अपने प्ले-स्टोर से हटा दिया है। गूगल ने यह कार्रवाई शुल्क विवाद को लेकर की है। गूगल ने अपने एक बयान में कहा कि इन एप्स के डेवलपर्स बिलिंग पॉलिसी को नहीं मान रहे थे। कई बार इन्हें चेतावनी दी गई थी और उसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
गूगल ने जिन एप्स को प्ले-स्टोर से हटाया है उनमें Shaadi.com, Matrimony.com, Bharat Matrimony, Naukri.com, 99acres, Kuku FM, Stage, Alt Balaji’s (Altt), QuackQuack जैसे एप्स के नाम शामिल हैं। एक एप्स का नाम अभी सामने नहीं आया है।
गूगल ने कहा कि दो लाख से अधिक भारतीय डेवलपर्स गूगल प्ले-स्टोर का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके एप्स प्ले-स्टोर पर पब्लिश्ड हैं। सभी डेवलपर्स के लिए एक ही पॉलिसी है लेकिन कुछ डेवलपर्स इसे मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं। गूगल ने यहां तक कहा है कि जिन एप्स को प्ले-स्टोर से हटाया गया है वे दूसरे एप-स्टोर की पॉलिसी तो मान रहे हैं लेकिन गूगल की पॉलिसी से उन्हें दिक्कत है।
- काम की बात: Telegram का मोनेटाइजेशन हुआ लॉन्च, अब टेलीग्राम चैनल से होगी मोटी कमाई
- Alert: टेलीग्राम पर चल रहा सस्ते आईफोन का स्कैम, जारी हुई सरकारी चेतावनी
- Courier Scam: अब सरकार ने दी चेतावनी, क्या है कूरियर स्कैम और क्या हैं इससे बचने के तरीके, यहां जानें
- WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर स्टाइलिश चैटिंग कैसे करें, बहुत ही आसान है तरीका