वाह क्या बात है: अपने स्मार्टफोन से डिलीट करें दूसरे फोन का कोई भी एप, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Dec 2023 10:50 AM IST
सार

वैसे अब यह हकीकत में बदल चुका है। आप दूर बैठे किसी दूसरे फोन के किसी भी एप अनइंस्टॉल कर सकते हैं। Google ने अपने प्ले-स्टोर की पॉलिसी में बदलाव किया है और नया फीचर भी जारी किया है।

विज्ञापन
Google Play Store Update Adds Remote App Uninstall Feature
Google Play Store - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    जरा सोचिए कि कितना अच्छा होता कि आप दूरे बैठे अपने फोन से किसी दूसरे फोन में मौजूद किसी भी एप को डिलीट कर सकें? वैसे अब यह हकीकत में बदल चुका है। आप दूर बैठे किसी दूसरे फोन के किसी भी एप अनइंस्टॉल कर सकते हैं। Google ने अपने प्ले-स्टोर की पॉलिसी में बदलाव किया है और नया फीचर भी जारी किया है।

    दरअसल यह एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस के किसी भी एप को अनइंस्टॉल कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच और एंड्रॉयड ऑटो के एप को भी डिलीट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    • इसकी पहली शर्त यही है कि दोनों डिवाइस में एक ही ई-मेल आईडी लॉगिन होनी चाहिए।
    • दूसरी डिवाइस से प्ले-स्टोर को अनइंस्टॉल करने के लिए अपने गूगल प्ले स्टोर एप में जाएं।
    • अब प्रोफाइल के आइकन पर क्लिक करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें