Action: भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, कई VPN एप्स-वेबसाइट पर लगा बैन, गूगल और एपल ने भी हटाया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Jan 2025 01:51 PM IST
सार

गृह मंत्रालय ने Google और Apple को इन VPN एप्स को हटाने का आदेश दिया था। यह अनुरोध 29 अक्टूबर को Google को भेजा गया था, जिसकी जानकारी Lumen डेटाबेस पर देखी गई।

विज्ञापन
Google Play Store and Apples App Store Remove Multiple VPN Applications in India
VPN USES - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में Google Play Store और Apple App Store से कई वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) एप्स को हटा दिया गया है। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम सरकार द्वारा अप्रैल 2022 में जारी किए गए नियमों के तहत उठाया गया है, जिसमें VPN सेवा प्रदाताओं को अपने उपयोगकर्ताओं की जानकारी लेनी और स्टोर करने की आवश्यकता थी। VPN कंपनियों और सरकार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

    TechCrunch के अनुसार, गृह मंत्रालय ने Google और Apple को इन VPN एप्स को हटाने का आदेश दिया था। यह अनुरोध 29 अक्टूबर को Google को भेजा गया था, जिसकी जानकारी Lumen डेटाबेस पर देखी गई।

    विज्ञापन
    • 1.1.1.1 एप (Cloudflare)
    • Touch VPN
    • X-VPN
    • Hide.me
    • PrivadoVPN
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें