इस अगस्त महीने बाजार में धमाल मचाएंगे ये 7 दमदार स्मार्टफोन

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 Jul 2017 05:02 PM IST
7 Smartphoens that will launch in August 2017
Sony Xperia L1

    आज जुलाई का महीना खत्म हो रहा है और कल से अगस्त की शुरुआत होगी। ऐसे में एक बार मोबाइल बाजार पर नजर डालें तो इस अगस्त महीने में 7 स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च होने वाले हैं जिनमें सैमसंग, नोकिया, लेनोवो, सोनी, मोटो, ब्लैकबेरी और इनफिनिक्स के स्मार्टफोन शामिल हैं। तो आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर।

    नोकिया 6
    नोकिया 6

    Nokia 6

    वैसे तो यह फोन पिछले महीने ही लॉन्च हो चुका है लेकिन यह फोन अगस्त महीने के अंत तक बाजार में उपलब्ध होंगे। फोन की बिक्री 23 अगस्त से अमेजॉन से होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है।

    ब्लैकबेरी की-वन
    ब्लैकबेरी की-वन - फोटो : Liliputing

    BlackBerry KeyOne

    यह फोन भारत में 1 अगस्त को लॉन्च हो सकता है। इस फोन में 4.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का Sony IMX378 सेंसर वाला रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3505mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें