सावधान: Google Play Store पर मौजूद ये 17 एप्स किसी भी वक्त कर सकते हैं धोखा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Jun 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Google Play Has 17 Trojan Apps That Can Steal Your Personal Information says Avast
android malware - फोटो : social media

    गूगल प्ले-स्टोर पर आए दिन किसी-ना-किसी मैलवेयर एप के आने की खबर सामने आती रहती है। कुछ दिन पहले ही प्ले-स्टोर पर 38 मैलवेयर एप की पहचान हुई थी, वहीं अब 17 ऐसे एप्स की पहचान हुई है जो कि ट्रोजन फैमिली के हैं जिनका नाम HiddenAds है। इसकी जानकारी साइबर सिक्योरिटी फर्म Avast ने दी है।

    ये सभी एप्स HiddenAds के एक बड़े कैंपेन का हिस्सा हैं। शुरुआत में इन एप्स ने भारतीय यूजर्स को शिकार बनाया और उसके बाद दक्षिण एशिया के यूजर्स इन एप्स के निशान पर थे। Avast की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये एप प्ले-स्टोर पर गेम एप के रूप में थे, लेकिन वास्तव में घुसपैठ वाले विज्ञापन के लिए डिजाइन किया गया था।

    विज्ञापन

    ये एप्स लोगों को विज्ञापन दिखाते थे और उसकी आड़ में फोन में मौजूद निजी जानकारी चुराते थे। एप्स ब्राउजर के जरिए किए गए सर्च पर भी बारिकी से नजर रखते थे। इन ट्रोजन की बड़ी खासियत ये है कि जब ये किसी डिवाइस को अपना शिकार बना लेते हैं तो उसके डिवाइस से इनका आइकन गायब हो जाता है। ऐसे में लोगों को भनक तक नहीं लगती है कि उनके फोन में इस तरह का कोई एप है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वास्तव में Avast ने गूगल को इस तरह के 47 एप्स के बारे में जानकारी दी थी जो ट्रोजन फैमिली के HiddenAds ग्रुप के थे। रिपोर्ट मिलने के बाद गूगल ने 30 एप्स को प्ले-स्टोर से हटा दिया था लेकिन अन्य 17 एप्स बच गए थे।

    शोधकर्ताओं का कहना है कि जैसे ही इन एप्स को कोई यूजर डाउनलोड करता था तो एप में टाइमर स्टार्ट हो जाता था, उसके बाद यूजर उस सीमित समय तक ही गेम खेल पाता था। टाइमर खत्म होने के बाद फोन में एप का आइकन गायब हो जाता था। आइकन गायब होने के बाद ये एप्स विज्ञापन दिखाना शुरू कर देते थे।

    इन सभी एप्स को 1.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इनके नाम कुछ इस प्रकार से हैं Skate Board - New, Find Hidden Differences, Spot Hidden Differences, Tony Shoot - NEW और Stacking Guys। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप आंख मूंदकर प्ले-स्टोर से गेम एप डाउनलोड ना करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें